15 Jun 2022

Generic placeholder image

पांच दिन, चार रातें बोर के जलस्तर में वृद्धि, गड्ढा खोदने से लेकर टनल बनाने तक पग-पग पर बड़ी-बड़ी चट्टान, इन सभी बाधाओं को दूर करते हुए रेस्क्यू टीम ने आखिर राहुल को 104 घंटे 56 मिनट तक चले आपरेशन के बाद बाहर निकालने में कामयाबी हासिल कर ली है। बालक के बाहर निकलते ही उसे अपोलो अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। शुक्रवार 10 जून को मालखरौदा ब्लाक के ग्राम पिहरीद निवासी रामकुमार उर्फ लालाराम साहू का 10 वर्षीय बालक राहुल अचानक बाड़ी के बोर में दोपहर लगभग दो बजे गिर गया। खोजबीन करने पर बोर से उसकी आवाज आई। इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई और इसके बाद पुलिस व प्रशासन तक सूचना पहुंची। शाम पांच बजे से राहुल को बचाने आपरेशन शुरू हुआ और पांच दिन, चार रात मिलाकर 104 घंटे 56 मिनट बाद आपरेशन राहुल सफल हुआ। रात 11:56 बजे राहुल को सुरंग के माध्यम से बोर से निकाला गया। इन पांच दिनों में बालक ने गजब के साहस का परिचय दिया अंधेरा, कीचड़ व नमी युक्त वातावरण में उसने केला खाकर व फ्रूटी पीकर 12 इंच के संकरे बोर में अपना समय काटा। सुनने और बोलने में अक्षम व मानसिक रूप से कमजोर इस बालक ने जो हौसला दिखाया वह सबके बस की बात नहीं है। इसकी इसी इच्छाशक्ति ने उसे सुरक्षित रखा और रेस्क्यू टीम ने उसे बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की।

15 Jun 2022 01:14AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब 11 घंटे पूछताछ की। उन्हें आज बुधवार को फिर तलब किया गया है। उधर, ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने दूसरे दिन भी विरोध-प्रदर्शन जारी रखा। कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया।।।। राहुल गांधी सुबह करीब 11.05 बजे बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कई गाड़ियों के काफिले में ईडी मुख्यालय पहुंचे, जहां एजेंसी की टीम ने पहले चरण में दोपहर 3.30 बजे तक पूछताछ की। उन्हें एक घंटे का ब्रेक दिया गया और शाम 4.30 बजे से सवाल-जवाब का दौर फिर शुरू हुआ, जो देर रात तक चला। राहुल गांधी करीब रात 11.30 बजे ईडी दफ्तर से बाहर निकले। ईडी सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में राहुल के सामने कई दस्तावेजी सुबूत रखकर उनका पक्ष पूछा गया।

15 Jun 2022 01:13AM,
by: Imran Khan