15 Sep 2022
दंतेवाडा जिले ने उल्टी दस्त से दो लोगों की एक ही रात में मौत हो गयी। वहीं गांव में दर्जन भर से ज्यादा लोग बीमार बताये जा रहे है। मामला कुआकोंडा इलाके के बडे गुडरा कवासीपारा का है। इधर दो मौतों के बाद प्रशासन में हडकंप मच गया है। स्वास्थ्य अमला गांव में पहुंचकर बीमार लोगों के इलाज में जुट गया है, तो वहीं कुछ की गंभीर स्थिति को देखते जिला अस्पताल भी रिफर किया गया है।
15 Sep 2022 09:23AM,by: Imran Khan
बेमेतरा- सड़कों पर खुले में विचरण करने वाले मवेशी बैठे या घूमते पाये जाने पर संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकाय के अन्तर्गत नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को जिम्मेदार मानते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। यह चेतावनी कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने कल समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की समीक्षा के दौरान दी।
15 Sep 2022 08:05AM,by: Imran Khan
खरीफ विपणन वर्ष 2022- 23 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का विक्रय करने वाले किसानों के लिए एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराये जाने की प्रक्रिया जारी है । इस पोर्टल में किसान 31 अक्टूबर 2022 तक पंजीयन करा सकते हैं । खरीफ वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले कृषकों को धान फसल हेतु एकीकृत किसान पोर्टल में नवीन पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी, किंतु ऐसे धान उत्पादक कृषक जो खरीफ वर्ष 2021-22 में धान विक्रय करने हेतु पंजीयन नहीं कराए थे, उन कृषकों को नवीन पंजीयन कराना होगा। समर्थन मूल्य पर धान नहीं बेच पाएंगे किसान
15 Sep 2022 08:00AM,by: Imran Khan
यूपी के लखीमपुर खीरी में दो नाबालिग दलित बहनों के कथित बलात्कार और हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, "लखीमपुर में किसानों के बाद, दलितों की हत्या अब हाथरस की बेटी की हत्या की पुनरावृत्ति है।" लखीमपुर में दो दलित बहनों के शव पेड़ से लटके मिले। हाथरस की बेटी की हत्या की पुनरावृत्ति : अखिलेश
15 Sep 2022 08:00AM,by: Babuaa Desk
हिंदी दिवस मनाने के विरोध के बीच, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में कन्नड़ को अनिवार्य बनाने के लिए एक कानून लाएगी। यह बयान पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान हिंदी थोपने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद आया है। बोम्मई ने कहा, "जब कर्नाटक के हितों की रक्षा की बात आती है तो कोई समझौता नहीं होता है।"
15 Sep 2022 06:44AM,by: Babuaa Desk
यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि मंदिरों के पास की सभी मस्जिदों को स्वेच्छा से हटा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे राम मंदिर के मामले में हुआ, वैसे ही हर मंदिर के पास की मस्जिदों को हटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि "हमें" स्थानांतरित करने की आवश्यकता नहीं है, अन्य लोग अपने पूजा स्थल को कहीं और बना सकते हैं। सभी मस्जिदों को मंदिरों से दूर किया जाना चाहिए: यूपी मंत्री
15 Sep 2022 06:24AM,by: Babuaa Desk
हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार ने राज्य सरकार की नौकरियों में ओबीसी आरक्षण को 14% से बढ़ाकर 27% कर दिया। कैबिनेट ने राज्य सरकार की नौकरियों में एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सदस्यों के लिए 77% आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। झारखंड कैबिनेट ने स्थानीय निवासियों को निर्धारित करने के लिए 1932 के भूमि अभिलेखों का उपयोग करने की भी अनुमति दी। झारखंड : राज्य सरकार की नौकरियों में ओबीसी आरक्षण बढ़ाया
15 Sep 2022 06:22AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






