15 Sep 2022

Generic placeholder image

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। उथप्पा ने 15 अप्रैल, 2006 को इंग्लैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। इंदौर में हुए अपने डेब्यू मैच में रॉबिन ने ओपनिंग करते हुए 86 रन की पारी खेली थी। टीम इंडिया ने ये मैच 7 विकेट से जीता था। रॉबिन उथप्पा ने अपनी पोस्ट में कहा, 'मुझे 20 साल हो गए प्रोफेशनल क्रिकेट खेलते हुए। मुझे भारत और अपने राज्य कर्नाटक के लिए खेलने को मिला। ये मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है। मेरी यात्रा काफी खूबसूरत रही। कई उतार-चढ़ाव भी आए, हर अच्छी चीज का अंत होता है। इसलिए मैंने क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया है।

15 Sep 2022 03:22AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

भारत में व्यापार कर रही चीनी कंपनियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) का शिंकजा कसता जा रहा है। बुधवार को ईडी ने कुछ भुगतान सेवा मंच (गेटवे) और अन्य कंपनियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में नए सिरे से छापेमारी की है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा, यह कार्रवाई चीनी व्यक्तियों की ओर से नियंत्रित ऐप के जरिए तुरंत लोन देने वाली कंपनियों की ओर से कथित वित्तीय अनियमतितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। सूत्रों के अनुसार, कुछ पेमेंट गेटवे ऑपरेटरों से जुड़े परिसरों और ऋण ऐप लेनदेन में लगी कुछ कंपनियों और लगभग तीन राज्यों में ऑपरेटरों की तलाशी ली जा रही है। पेटीएम के एक प्रवक्ता ने कहा कि कार्रवाई उसी मामले से जुड़ी है जिसमें एजेंसी ने इस महीने की शुरुआत में तलाशी ली थी।

15 Sep 2022 12:40AM,
by: Imran Khan