20 Jul 2021
संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्षी दलों ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। पेगासस स्पाइवेयर का मुद्दा तो छाया ही रहा साथ ही कोविड 19 से निपटने की सरकार की रणनीति पर भी कई सवाल उठाए गए। इसी दौरान राज्य सभा में स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ़ से कहा गया कि कोविड के दौरान ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश ने रिपोर्ट नहीं की है। इस बयान पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा तो बॉलीवुड फिल्ममेकर अशोक पंडित उन पर तंज कसने लगे। अशोक पंडित ने टीएमसी के नेता यशवंत सिन्हा पर भी तंज किया है।
20 Jul 2021 07:20PM,by: Vikash Kumar
राजस्थान के झालावाड़ में दो समुदायों के युवाओं के बीच हुई झड़प के बाद आगजनी और लूट की घटनाओं के चलते जिले के तीन ब्लॉक में इंटरनेट सेवा 24 घंटे के लिए बंद कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मुस्लिम और सोंध्या राजपूत समुदाय के युवाओं के बीच किसी मुद्दे को लेकर झड़प हुई जिसके कुछ घंटे बाद सोमवार रात को यह हिंसा हुई।
20 Jul 2021 07:20PM,by: Vikash Kumar
कुंभ मेले के दौरान कोरोना जांच फर्जीवाड़े में मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज, सर्विस पार्टनर शरत पंत और मलिका पंत की याचिकाओं पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक के आदेश को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। कोर्ट ने आरोपितों को जांच में सहयोग करने के निर्देश भी दिए हैं।
20 Jul 2021 07:19PM,by: Vikash Kumar
आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि राष्ट्रीय सीरो सर्वे का चौथा चरण जून-जुलाई में 21 राज्यों के 70 जिलों में आयोजित किया गया। इसमें 6-17 वर्ष की आयु के बच्चे शामिल थे। इस सर्वे से यह पता लगाया गया कि कितनी आबादी कोरोना से संक्रमित हुई है। कह सकते हैं कि कितने फीसदी लोगों में कोरोना के प्रति हर्ड इम्युनिटी विकसित हुई है। सीरो सर्वे में किसी क्षेत्र में रहने वाले कई लोगों के खून के सीरम की जांच की जाती है। लोगों के शरीर में कोरोना वायरस से लड़ने वाले एंटीबॉडी की मौजूदगी के साथ ही यह पता चल जाता है कि कौन सा शख्स इस वायरस से संक्रमित था और फिलहाल ठीक हो चुका है।
20 Jul 2021 07:19PM,by: Vikash Kumar
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि राज्य में चल रहीं कोविड-19 पाबंदियां एक और सप्ताह के लिए जारी रहेंगी क्योंकि औसत जांच संक्रमण दर 10 फीसदी से अभी भी ऊपर है। मुख्यमंत्री का बयान ऐसे वक्त में आया है जब बकरीद से पहले संक्रमण के उच्च दर वाले इलाकों में लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील देने के राज्य सरकार के फैसले को उच्चतम न्यायालय ने अनुचित करार दिया है।
20 Jul 2021 07:19PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

