20 Jul 2021
इराक की राजधानी बगदाद के उपनगर में सोमवार को सड़क किनारे हुए बम धमाके में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए. इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट सद्र शहर में एक भीड़भाड़ वाले बाजार में हुआ. यह विस्फोट ईद-उल-अजहा से एक दिन पहले हुआ है जब लोग बाजार में खरीदारी में व्यस्त थे.
20 Jul 2021 07:26AM,by: Vikash Kumar
देशभर में पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमत में आग लगी हुई है. दिल्ली और मुम्बई समेत देश के कई बड़े शहरों में पेट्रोल की क़ीमत सैकड़ा पार कर चुकी है. सोमवार को देश की संसद में पेट्रोल और डीज़ल के दाम को लेकर सरकार की ओर से कुछ ऐसे तथ्य पेश किए गए जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे. आप जानना चाहेंगे कि आख़िर 2021 में अबतक कितनी बार पेट्रोल और डीज़ल के दाम में बढ़ोत्तरी की गई है.
20 Jul 2021 06:56AM,by: Vikash Kumar
मुंबई, शिल्पा शेट्टी के पति और बिज़नेसमैन राज कुंद्रा को मुम्बई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया है। इनके ऊपर अश्लील फ़िल्म बनाने और उन्हें ऐप पर रिलीज करने का आरोप लगाया गया है। राज कुंद्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया है। उन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जा सकता है।
20 Jul 2021 06:28AM,by: Anurag patel
केरल में कोरोना के मामलें बढ़ रहे है। केरल सरकार ने बकरीद के पहले लॉकडाउन में 18 से 20 जुलाई तक कुछ छूट देने का ऐलान किया है। इसे लेकर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि केरल में कोरोना के मामलों में फिर से वृद्धि देखी जा रही है। लोगों को यह बताना चाहता हूं कि एकबार जब संक्रमण दर कम हो जाए। आप पूरे उत्साह के साथ जश्न मना सकते हैं लेकिन इसके लिए यह समय नहीं है।
20 Jul 2021 06:28AM,by: Anurag patel
नई दिल्ली, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित दिल्ली के ड्रेनेज सिस्टम की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली देश की राजधानी है। हमारा ड्रेनेज सिस्टम का डिजाइन सबसे बेहतर होना चाहिए। दिल्ली के ड्रेनेज को विश्व स्तरीय बनाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सारी एजेंसियों ने मिलकर बहुत अच्छा काम किया है. मिंटो ब्रिज इसका सबूत है, इस बार मिंटो ब्रिज नहीं भरा है। मिंटो ब्रिज जैसा प्लान दिल्ली के अन्य 147 पॉइंट पर भी लागू लागू करेंगे, जिससे दिल्ली को पूरी तरह से जल जमाव से मुक्त किया जा सकेगा। दिल्ली में बनेगा विश्व स्तरीय ड्रेनेज सिस्टम : सीएम केजरीवाल
20 Jul 2021 06:08AM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





