20 Jul 2021
तेलुगु अभिनेता सत्यदेव आगामी फिल्म 'राम सेतु' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में होंगे और इसमें अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा भी होंगी। सत्यदेव इससे पहले 'ज्योति लक्ष्मी', 'क्षनम', 'ब्लफ मास्टर', 'ब्रोचेवरेवरुरा' और 'उमा महेश्वर उग्र रूपस्या' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
20 Jul 2021 07:22PM,by: Babuaa Desk
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक एटीएम को गैस कटर से तोड़ने और उससे 17.5 लाख रुपये की चोरी करने के आरोप में हरियाणा के एक गिरोह के तीन कथित सदस्यों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा, "हमने उनके पास से 2.5 लाख रुपये की चोरी की रकम, एक मोटरसाइकिल, दो देसी बंदूकें और दो कारतूस बरामद किए।" तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
20 Jul 2021 07:22PM,by: Babuaa Desk
क्रिकेटर सुरेश रैना की यह कहने के लिए आलोचना की गई कि उन्होंने चेन्नई में संस्कृति को अपनाया क्योंकि वह "ब्राह्मण भी" हैं। सीएसके के बल्लेबाज ने यह टिप्पणी तब की जब उन्हें तमिलनाडु प्रीमियर लीग 5 के ओपनर के दौरान कमेंट्री में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। एक यूजर ने ट्वीट किया, "ब्राह्मण चेन्नई के प्रतिनिधि नहीं हैं।" "वह काफी अज्ञानी है," दूसरे ने लिखा।
20 Jul 2021 07:21PM,by: Babuaa Desk
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों और सुरक्षा कारणों से लाल किला को आम लोगों के लिए 15 अगस्त तक बंद कर दिया गया है। इस दौरान लालकिला में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक रहेगी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री लाल किले में झंडा फहराने के लिए पहुंचते है। लाल किला में अब पर्यटकों को 16 अगस्त से प्रवेश दिया जाएगा।
20 Jul 2021 07:21PM,by: Vikash Kumar
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने जानकारी दी गई। राष्ट्रीय सीरो सर्वे के चौथे चरण से पता चला है कि देश की 40 करोड़ आबादी को अब भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा है, जबकि दो-तिहाई लोगों में इस वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी पाई गई है।
20 Jul 2021 07:21PM,by: Vikash Kumar
पेगासस स्पाईवेयर से कथित जासूसी गतिविधियां अंजाम दिए जाने को लेकर विवाद के बीच पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और भाजपा के विधायक शुभेंदु अधिकारी तब विवादों में फंस गए जब उन्होंने कहा कि उनके पास पूर्वी मेदिनीपुर जिला पुलिस अधीक्षक के कॉल का ब्योरा है। राज्य पुलिस ने इसका स्वत: संज्ञान लेते हुए मंगलवार को अधिकारी के खिलाफ तमलुक थाने में मामला दर्ज किया।
20 Jul 2021 07:20PM,by: Vikash Kumar
वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खान से बीते मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अस्पताल में भेंट किया। तबियत में गड़बड़ी के कारण इन्हें जेल से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि "माननीय आज़म खान जी के शीघ्रातिशीघ्र स्वास्थ्य-लाभ के लिए अच्छे से अच्छे डॉक्टरों और सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आज मेंदाता, लखनऊ में व्यक्तिगत रूप मुलाक़ात करके उनका हाल जाना और डॉक्टरों से चर्चा की। हम सब उनकी जल्द से जल्द सेहतमंदी की दुआ करते हैं।" अस्पताल में आजम खान से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव
20 Jul 2021 07:20PM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






