20 Jul 2021
मैं कोई फिल्मकार होता तो अरुणिमा के जीवन और उनके साहस की पराकाष्ठा पर जरूर फिल्म बनाता लेकिन ये मेरा सौभाग्य नही है। मेरा सौभाग्य है कि मैं एक साधारण सा लिखने वाला हूं लेकिन असाधारण लोगो के जीवंतता मुझे प्रभावित करती है। अरुणिमा का जीवन भी फिल्मो के कथानक की तरह ही है जिसमे संघर्ष है,दुख है, कठनाई है , फिर संघर्ष करने का माद्दा है इसके बाद क्लाइमेक्स है जिसमे जीत ही जीत है और सम्मान है साथ ही शिक्षा का भी नया आयाम है।
अरुणिमा भी आम औसत भारतीय परिवार की लड़की है जिसके पिता असमय गृहस्थी का बोझ सम्हाल न सके। माँ ने गाड़ी खींचने की कोशिश की बेटी ने खेल को जीवन बनाया वे वॉलीबॉल की खिलाड़ी थी। खेल के कारण ही उनके रोजगार का रास्ता सीआरपीएफ में खुला था लेकिन उनके जीवन मे जो घटा ईश्वर ऐसा किसी लड़की के साथ न घटाये। वे अरुणिमा 12 अप्रेल 2011 को सीआरपीएफ के चयन के लिए ट्रेन पकड़ी थी। उनके साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने लूटपाट की कोशिश की ।अपने संपत्ति की रक्षा में अरुणिमा को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया गया।वे इस दुर्घटना में अपना एक पैर घुटने के नीचे से गवा बैठी। पैर गवां देने का मतलब साहस गवां देना नही होता है।
अरुणिमा हादसे से निकली और अपने समूचे साहस को जुटा कर खड़ी हुई कृत्रिम पैरों से, उन्होंने समतल राह को सफर के लिए नही चुना बल्कि उन पर्वतों को चुना जो दुनियां भर के आसमान छूने वालो को आकर्षित करते है। अरुणिमा ने दुनिया के सबसे ऊंचेएवरेस्ट(8848 मीटर)एशिया के अलावा,कोनियस्को(7310 मीटर)आस्ट्रेलिया, एकांगुआ(6916 मीटर)अर्जेंटीना, कलीम ज़ारो(5895 मीटर) अफ्रीका अल्बर्स(5642 मीटर) योरोप, विंसों प्लेट्यू(4892 मीटर) अंटार्टिका को लांघ कर बता दिया कि शरीर की असमर्थता उन लोगो की होती है जो मन से हारे होते है।अरुणिमा, तो स्वनामधन्य है जिसने जीवन के कठनाइयों के घने बादलों को चीर कर अरुणिमा ही फैलाई है।
देश अरुणिमा पर नाज़ करता है,गर्व करता है,उनसे सीखता है।
140 करोड़ देशवासी आज अरुणिमा को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देता है।
अरुणिमा सिन्हा: एक ऊँचाई जिसके साहस को अभिनंदन है!
20 Jul 2021 09:35AM, by: Babuaa Desk
रायपुर, पेगासस फोन हैकिंग मामला में विपक्ष ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल ने भी इस मामलें में ट्वीट कर लिखा है कि "वैसे अंग्रेजों के समय से ये "जासूसी" ही करते आए हैं।" इस मामले ने पूरे देश की सियासत को गर्म कर दिया है। जानकारी अनुसार पेगासस स्पाईवेयर की मदद से भारत में कई नेताओं, पत्रकारों और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों का फोन हैक किया गया है। रिपोर्ट में 150 से ज्यादा लोगों के फोन हैक करने की बात कही गई है। वहीं भारत में कम से कम 38 लोगों की निगरानी की बात कही गई। पेगासस फोन हैकिंग मामला को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने किया ट्वीट
20 Jul 2021 09:30AM,by: Anurag patel
बकरीद के मौके पर केरल में लॉकडाउन में ढील दिए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को जमकर फटकारा। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि केरल सरकार को व्यापारियों की ओर से लॉकडाउन में रियायत देने की मांग के आगे आत्मसमर्पण करते देखना हैरानी भरा है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने केरल को साफ कहा है कि वह बकरीद के मौके पर भी कांवड़ यात्रा को लेकर शीर्ष न्यायालय के आदेश का पालन करे। सोमवार को इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरकार से जवाब भी मांगा था।
20 Jul 2021 09:30AM,by: Vikash Kumar
पीएम मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और अपने सभी नेताओं से कहा कि वे कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच जमीनी स्तर पर ज्यादा से ज्यादा काम करें। इस दौरान पीएम ने कहा कि कांग्रेस हर जगह खत्म हो रही है लेकिन उसको अपनी नहीं बल्कि बीजेपी की ज्यादा चिंता है।
20 Jul 2021 09:00AM,by: Vikash Kumar
बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने एक एसपी को ट्रांसफर की चेतावनी देते हुए फटकार लगाई। पूर्वी मिदनापुर के एसपी अमरनाथ के. से सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ऐसा कोई काम मत करो कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग या बारामूला में ड्यूटी करना पड़े। दरअसल अपने खिलाफ पुलिस जांच से नाराज होकर अधिकारी बंगाल पुलिस को सबक सिखाने की बात कर रहे थे। अधिकारी का आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार झूठे और मनगढ़त केस में फंसा रही है।
20 Jul 2021 08:04AM,by: Vikash Kumar
अमेरिका और नाटो देशों के साथ तनाव के बीच रूस ने अपनी तीसरी हाइपरसोनिक मिसाइल जिरकॉन का सफल परीक्षण किया है। जिरकॉन एक एंटी शिप मिसाइल है और इस सफल परीक्षण के बाद माना जा रहा है कि इसे अगले साल तक सक्रिय कर दिया जाएगा। अमेरिका के पास अभी भी कोई ऑपरेशनल हाइपरसोनिक मिसाइल नहीं है। इस बीच मिसाइल परीक्षण पर अमेरिका भड़क उठा है और कहा है कि इससे अस्थिरता बढ़ेगी।
20 Jul 2021 08:02AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





