20 Jul 2021
नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश प्रधान बनाए जाने के बाद अमृतसर के होली सिटी स्थित उनके घर में उत्सव का माहौल रहा। रविवार देर रात सिद्धू के घर पर ढोल की थाप पर कांग्रेस नेता नाचते रहे। वहीं सोमवार को सुबह होते ही फिर से नवजोत सिंह सिद्धू के घर युवा कांग्रेसियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
20 Jul 2021 11:26AM,by: Imran Khan
लोकसभा में आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के बयान के बाद कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी की जासूसी करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा देना चाहिए। जबकि पूर्व आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस के द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। कांग्रेस ने इस मुद्दे को देश विरोधी एजेंडा चलाने की साजिश करार दिया है।
20 Jul 2021 11:26AM,by: Vikash Kumar
इराक की राजधानी बगदाद में भीड़भाड़ वाले बाजार में हुए बम हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए। इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने ईद अल-अधा त्योहार की पूर्व संध्या पर हुए बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। इराकी राष्ट्रपति बरहम सालिह ने हमले की निंदा की और बमबारी को "जघन्य अपराध" और "कायरतापूर्ण" कृत्य बताया।
20 Jul 2021 11:06AM,by: Babuaa Desk
रायपुर, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यसमिति की प्रथम बैठक आयोजित किया गया है। इस बैठक के शुभारंभ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया। युवा मोर्चा के कार्यप्रणाली और संगठन में युवाओं की जिम्मेदारी को लेकर यह बैठक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय जी, पूर्व मंत्री राजेश मूणत जी, प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी जी, प्रदेश महामंत्री पवन साय जी, प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो अमित साहू जी समेत युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। बताया गया है कि इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित होंगे।
20 Jul 2021 11:06AM,by: Anurag patel
पेगासस प्रोजेक्ट रिपोर्ट के बाद से भारतीय राजनीति में बवाल मच गया है। इस लिस्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के अलावा 2 अन्य केंद्रीय मंत्रियों को भी निशाना बनाया गया है। इन मंत्रियों में अश्विनी वैष्णव और प्रह्लाद पटेल का नाम सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फॉरबिडन स्टोरीज और एमनेस्टी इंटरनेशनल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इजरायली कंपनी एनएसओ पेगासस प्रोजेक्ट के नाम से एक मैलवेयर स्पाइवेयर बनाया गया है। जिसके जरिए दुनियाभर की सरकारों के जर्नलिस्टों, जजों और नेताओं को निशाना बनाया गया है। इसके जरिए जसूसी की जा रही है। 50 देशों में 50,000 से अधिक लोगों की लंबी सूची शामिल है।
20 Jul 2021 10:55AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






