20 Jul 2022
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सेना के कर्मी विकलांगता पेंशन के हकदार तभी होंगे जब विकलांगता सैन्य सेवा के लिए जिम्मेदार हो या ऐसी सेवा से बढ़ गई हो और अगर ऐसी स्थिति 20% से अधिक हो। पीठ सशस्त्र बल न्यायाधिकरण के एक आदेश को चुनौती देने वाली सरकार द्वारा दायर एक अपील पर सुनवाई कर रही थी, जिसने सेना के कर्मियों को विकलांगता पेंशन प्रदान की थी।
20 Jul 2022 01:20AM,by: Babuaa Desk
फोर्ब्स ने कहा कि गौतम अदानी ने बिल गेट्स को पीछे छोड़ते हुए 114 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। एलोन मस्क 230 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर हैं, इसके बाद बर्नार्ड अरनॉल्ट (148 बिलियन डॉलर) और जेफ बेजोस (139 बिलियन डॉलर) हैं। लैरी एलिसन, वॉरेन बफेट और लैरी पेज दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची में छठे, सातवें और आठवें स्थान पर हैं।
20 Jul 2022 01:20AM,by: Babuaa Desk
दोकलाम में चीन की नई हरकत का खुलासा उपग्रह से ली गई तस्वीरों से हुआ है। चीन दोकलाम पहाड़ी के पास नया गांव बसा रहा है। अरुणाचल-भूटान बॉर्डर के पास दोकलाम में बीते दिनों चीनी घुसपैठ के बाद चीन की तरफ से गांव बसाने की जानकारी सामने आई थी। अब भूटान की ओर दोकलाम पहाड़ी के पूर्व में चीन के एक गांव के निर्माण का संकेत देने वाली नई उपग्रह तस्वीरें मंगलवार को सामने आई हैं। इस क्षेत्र को भारत के रणनीतिक हित के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
20 Jul 2022 01:19AM,by: Imran Khan
तबादलों को लेकर नाराज चल रहे जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की खबर ने मंगलवार रात सत्ता के गलियारों में हलचल मचा दी। खटीक का आरोप है कि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने उनकी संस्तुति पर एक भी तबादला नहीं किया। खटीक से संपर्क करने पर उनका मोबाइल बंद था। सूत्रों के मुताबिक, वह सरकार के सौ दिन पूरे होने के बाद भी कामकाज न मिलने से नाराज थे।
20 Jul 2022 01:19AM,by: Imran Khan
देश भर में कश्मीर पर्यटकों की पहली पसंद है। इस वर्ष कश्मीर घूमने आए पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष के शुरुआती छह महीनों में कश्मीर घूमने आए पर्यटकों की संख्या 1.5 करोड़ बताई गई, जोकि अपने आप में एक ऐतिहासिक आंकड़ा है।
20 Jul 2022 01:19AM,by: Imran Khan
पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से ड्रोन के जरिये नशे और हथियार तस्करी के लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनजर पंजाब पुलिस, बॉर्डर रेंज के अधिकारियों और इंटेलिजेंस विभाग ने राज्य के सीमावर्ती जिलों में नए नियम लागू किए हैं। इन जिलों में अब भारत-पाक सीमा से छह किलोमीटर के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगा दी गई है, जो पहले तीन किलोमीटर तक थी।
20 Jul 2022 01:19AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ पुलिस ने आतंकवाद से जुड़े फंडिंग के एक मामले में कथित रूप से शामिल 41 वर्षीय एक व्यक्ति को झारखंड से गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि बिहार का रहने वाले श्रवण कुमार मंडल (41) रायपुर के खमतराई थाने में मामला दर्ज होने के बाद से 2013 से फरार था।
20 Jul 2022 01:19AM,by: Imran Khan
वृहद गोसंरक्षण केंद्र परिसर में गाय के गोबर से बनाया जा रहा पेंट जल्द ही ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर बिकता हुआ नजर आएगा। अमेजन ने इसको खरीदने की पहल की है। इसके तहत पेंट खरीदने का पहला ऑर्डर चेन्नई से आया है। इससे देश भर में बदायूं का नाम होगा, वहीं पेंट बनाने वाले स्वयं सहायता समूह को भी नई पहचान मिलेगी। गाय के गोबर से बना पेंट खरीदेगी अमेजन, चेन्नई से आया ऑर्डर
20 Jul 2022 01:19AM,by: Imran Khan
धनिया, जीरा, सौंठ, काली मिर्च, लौंग, बड़ी इलायची, अमचूर, दालचीनी और मशरूम से ऐसा मसाला पाउडर तैयार किया जा रहा है, जो स्वाद के साथ अब आपको सेहतमंद भी रखेगा। विटामिन डी और पोषक तत्वों से भरपूर इस मशरूम मसाले को रोजाना खाने में इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि, इसके लिए अभी तीन से चार महीने का इंतजार करना पड़ेगा।
20 Jul 2022 01:19AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








