20 Sep 2022

Generic placeholder image

पूर्व केंद्रीय मंत्री और आदिवासी समाज के नेता अरविंद नेताम ने फिर एक बार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बस्तर के हालात चिंताजनक हैं रावघाट में पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार के मामले में भी उन्होंने कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में आंदोलन धरना रैलियां हो रहे हैं और इन्हें दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दोनों ही पार्टियों पर आदिवासी हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया उन्होंने यह भी कहा कि हालात बस्तर में इस कदर चिंताजनक है कि अलग राज्य की मांग स्थानीय लोगों में जोर पकड़ सकती है। अलग राज्य बनेगा बस्तर?-अरविंद नेताम

20 Sep 2022 10:20AM,
by: Imran Khan