21 Oct 2023
कभी कभी अपने बीते हुए अतीत की ओर रुख कर लेता हूं और यादों के गलियारे में खुद को पाता हूं उम्र 17जी18साल की रही होगी। फिल्मे देखना आसान नहीं हुआ करता था पैसे की तंगी जो हुआ करती थी। महीने में दो फिल्मे देखना नसीब हो गया तो क्या कहने होते थे। ऐसे में एक ही विकल्प शेष बचता था ।सुबह अखबार में सारे थियेटर में लगी फिल्मों के बारे में पढ़ो और जानो। कितने शो चल रही है, कौन सा सप्ताह चल रहा है।कलाकार कौन कौन है। अगली आने वाली फिल्म कौन सी है।आमतौर पर गुरुवार को नई फिल्मे लगा करती थी। अब शुक्रवार को लगने लगी हैं क्योंकि सप्ताह 5दिन का हो गया है।पुरानी फिल्मे भी दोबारा लगती थी। लिखा होता था जनता की "भारी मांग पर "।ये कौतूहल होता कि आखिर जनता जाकर थिएटर वाले को बताती कैसे है कि उन्हें ये फिल्म देखना है। याद आ गया मुझे गुजरा जमाना
21 Oct 2023 03:51PM,by: Babuaa Desk
विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के दो प्रमुख दलों कांग्रेस और समाजवाद पार्टी के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सीपीआई के महासचिव डी राजा ने कहा कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी और यहां तक कि वामपंथी दल भी I.N.D.I.A गठबंधन के बैनर तले एक साथ है। उन्होंने कहा, हम भाजपा शासन से लड़ रहे हैं, जो पूरी तरह विनाशकारी साबित हुआ है। वामपंथियों सहित सभी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक दलों के सामने प्राथमिक उद्देश्य भाजपा से लड़ना और उसे हराना है। भाजपा को हराना ही हमारा प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिए :
21 Oct 2023 03:05PM,by: Tikendra Sinha
RAPIDX ट्रेन का नाम बदलकर 'नमो भारत' किया गया है। इसे लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि पीएम के पद की गरिमा होती है। गाड़ी का नाम 'नमो भारत' रख दिया। कल कोई भैंस टकरा गई, तो क्या हेडलाइन बनेगी? इसीलिए हम कहते हैं कि पद की गरिमा रखी जाए। कल कोई भैंस टकरा गई, तो क्या हेडलाइन बनेगी? : पवन खेड़ा
21 Oct 2023 12:01PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में "नौसेना शौर्य संग्रहालय' का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। उन्होंने इसके लिए वाइस एडमिरल को हृदय से धन्यवाद दिया। इस मौके पर योगी ने कहा कि "यह भारत के शौर्य और पराक्रम का माध्यम बनेगा और इसके जरिए युवा पीढ़ी को भारतीय सेना और उनके शौर्य व पराक्रम के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। यह PM मोदी के आत्मनिर्भर भारत के अभियान को गति प्रदान करेगा।" लखनऊ में देश के पहले नौसेना शौर्य संग्रहालय की रखी गई नींव
21 Oct 2023 12:01PM,by: Tikendra Sinha
विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए निर्वाचन कार्य में नियोजित शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य के समस्त शासकीय चिकित्सालयों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य के शासकीय अस्पतालों में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होने अथवा आपातकालीन स्थिति के लिए अधिकारी-कर्मचारी राजधानी रायपुर के 4 तथा राज्य के बाहर 2 निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा सकेंगे।
21 Oct 2023 08:09AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









