22 Aug 2022
संयुक्त किसान मोर्चा ने आज जंतर-मंतर पर महापंचायत करने का एलान किया है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने किसानों को जंतर-मंतर पर महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में ये तय नहीं है कि किसानों का क्या रुख रहेगा। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि अनुमति नहीं देने की सूरत में किसानों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। हालांकि जो किसान नई दिल्ली में आ चुके हैं वह जंतर-मंतर जा सकते हैं। दिल्ली पुलिस किसानों के रुख को देखते हुए सुबह ही अपनी रणनीति तय करेगी। जंतर-मंतर पर किसान महापंचायत आज, पुलिस की अनुमति नहीं
22 Aug 2022 02:50AM,by: Imran Khan
कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए जल्द कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो सकती है। संगठन चुनाव का जिम्मा संभाल रहे पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम पार्टी नेतृत्व को भेज दिया है। अध्यक्ष पद के चुनाव कार्यक्रम पर मुहर लगाने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी जल्द सीडब्ल्यूसी की बैठक बुला सकती हैं।
22 Aug 2022 02:49AM,by: Imran Khan
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की संचालन समिति से इस्तीफा दे दिया है। इसी बीच उन्होंने एक बार फिर पार्टी के नेतृत्व पर भी बड़े सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा कि 'यह पार्टी हम सभी की है।' उन्होंने पार्टी के शीर्ष पर पद के लिए केवल गांधी परिवार के नाम की चर्चा पर भी सवालिया निशान लगाए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए हलचल तेज हो गई हैं। खबर है कि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी जल्दी बैठक बुला सकती हैं।
22 Aug 2022 02:49AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में आज सोमवार से सरकारी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल है. महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा बढ़ाए जाने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों ने हड़ताल बुलाई है. इस स्ट्राइक में छत्तीसगढ़ के करीब 96 कर्मचारी अधिकारी संगठन शामिल हो रहे हैं. हड़ताल की वजह से छत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तरों में कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की महाहड़ताल
22 Aug 2022 12:29AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









