22 Aug 2022
बीजेपी ने बघेल सरकार पर रेवड़ी बांटने का आरोप लगाया है. रायपुर के बीजेपी कार्यालय में बीजेपी नेता अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बघेल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. बीजेपी नेताओं ने बघेल सरकार को रेवड़ी बांटने वाली सरकार बताया और कहा कि यह सरकार बेवड़ी और नशेड़ी सरकार है. बृजमोहन अग्रवाल ने इस मौके पर बघेल सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना पर भी निशाना साधा. बीजेपी का बघेल सरकार पर कर्ज लेकर रेवड़ी बांटने का आरोप
22 Aug 2022 12:28AM,by: Imran Khan
खेल पर भी सियासत का आरोप लगाते हुए अजय चंद्राकर ने बघेल सरकार पर हमला बोला. अजय चंद्राकर ने कहा कि "मुख्यमंत्री आज ओलंपिक संघ, हैंडबॉल संघ, टेनिस संघ, बास्केटबॉल संघ, हॉकी, साइकिल इन सभी संघ के अध्यक्ष हैं. खेल प्राधिकरण बनाया गया उसके लिए कोई बजट नहीं, कोई बैठक नहीं, कोई सेटअप नहीं है और जो सदस्य बनाए गए वह कांग्रेस के विधायक सदस्य बनाए गए हैं" सभी खेल संघों के खुद अध्यक्ष बने सीएम बघेल - अजय चंद्राकर
22 Aug 2022 12:28AM,by: Imran Khan
भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अजय चंद्रकार ने बघेल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार बीजेपी की सभी अभियान की नकल कर रही है. चंद्राकर ने कहा कि" हम घर घर तिरंगा अभियान चला रहे थे तो उन्होंने तिरंगा यात्रा निकाली. उनका 24 तारीख को राजभवन घेराव था, जो मामला दिल्ली से टल गया. कांग्रेस को प्राणवायु सिर्फ छत्तीसगढ़ की एटीएम सरकार से मिल रही है" भाजपा के अभियान की कांग्रेस कर रही नकल: अजय चंद्रकार
22 Aug 2022 12:28AM,by: Imran Khan
कोरबा: कोरबा शहर के रामसागर में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. 38 साल का युवक जिसने खुदकुशी की है. उसका पत्नी से विवाद चल रहा था. युवक की पत्नी 1 दिन पहले ही कोरबा शहर के ही मुड़ापार स्थित अपने मायके चली गई थी. मृतक अपनी पत्नी को मनाने मायके भी गया था. लेकिन पत्नी उसके साथ नहीं लौटी. वहीं पुलिस का कहना है कि इसी बात से व्यथित होकर उसने खुदकुशी कर ली है. युवक शराब पीने का भी आदी था. मनाने के बाद भी पत्नी नहीं लौटी मायके से, पति ने दे दी जान
22 Aug 2022 12:27AM,by: Imran Khan
धमतरी: धमतरी जिले में हत्या के मामले में वृद्धि देखने को मिला रही हैं . बीते 4 महीने में ही 10 हत्याएं हो चुकी हैं. हत्या के कारण अवैध संबंध, घरेलू झगड़े और नशा है. हालांकि पुलिस सभी मामले पर आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है. धमतरी में हत्या के मामले में हुई वृद्धि
22 Aug 2022 12:27AM,by: Imran Khan
कोरबा: कोरबा के नव पदस्थ पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली मीटिंग में साफ तौर पर कह दिया था कि जिले में अपराधिक किस्म के लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए सभी थाना चौकियों के पुलिस अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे. जिसके बाद से ही पुलिस अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से सख्ती से निपट रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने गुंडा बदमाशों के लिस्ट में शामिल पंप हाउस निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला। कोरबा में धमकी के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस
22 Aug 2022 12:27AM,by: Imran Khan
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घट रही है. वहीं स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या अब बढ़ने लगी है. प्रदेश में अब तक 100 से ज्यादा स्वाइन फ्लू के मरीज मिल चुके हैं. जिसमें से 54 मरीजों का भी इलाज चल रहा है. वहीं 45 मरीजों की ठीक होकर घर लौट चुके है. स्वास्थ विभाग ने पहले ही स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है. सभी अस्पतालों को स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए तैयार रहने को कहा है.
22 Aug 2022 12:27AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








