22 Aug 2022
भारत सरकार की ओर से ये स्पष्ट किया गया है कि फिलहाल उसकी गेहूँ आयात करने की कोई योजना नहीं है और देश की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उसके पास पर्याप्त भंडार है. दरअसल, एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत आने वाले समय में गेहूँ का आयात कर सकता है. ब्लूमबर्ग की छपी रिपोर्ट के अनुसार, "यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलान किया था कि उनका देश दुनिया को 'भोजन मुहैया' कराने को तैयार है. चार महीन से भी कम समय में भारत सरकार को अनाज के आयात के बारे में विचार करना पड़ रहा है. गेहूँ आयात किए जाने की ख़बरों पर आया मोदी सरकार का बयान
22 Aug 2022 12:05PM,by: Imran Khan
-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप राज्य सरकारों को दिए जाएं विकास के समुचित अधिकार दिये जाने चाहिये । मुख्यमंत्री आज केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक में संबोधित कर रहे थे । बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री व वरिष्ठ अधिकारीगण शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, हमारे संविधान ने भारत को राज्यों का संघ कहा है। अतः इसमें राज्य की अपनी भूमिका तथा अधिकार निहित हैं। हमने आजादी की गौरवशाली 75वीं सालगिरह मना ली है। इस परिपक्वता के साथ अब सर्वोच्च नीति नियामक स्तरों पर भी यह सोच बननी चाहिए कि राज्यों पर पूर्ण विश्वास किया जाए तथा राज्यों की स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप विकास के समुचित अधिकार राज्य सरकारों को दिए जाएं।बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन , अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू और मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी उपस्थित थे ।
22 Aug 2022 11:24AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम झीठ में हुई युवक की मौत के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. इस मामले मे हत्या करने वाले कोई और नही बल्कि मृतक की मां और भाई है, जिन्हें पुलिस ने गिरफतार कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या का प्रकरण दर्ज किया था और 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीएम रिपोर्ट में मृतक लोकेश्वर ठाकुर की गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई. जब इस संबंध में मां बेटा को हिरासत में लेकर पुलिस ने कडाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. मां और भाई ने मिलकर की युवक की बेरहमी से हत्या
22 Aug 2022 08:42AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









