25 Jan 2023

Generic placeholder image

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। राज्यपाल ने इस दौरान मतदाताओं के जागरूकता के लिए लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने ‘‘लोकतंत्र पर मेरी अभिव्यक्ति’’ पटल पर अपना संदेश भी लिखा, जिसमें राज्यपाल ने मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दी और अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल सुश्री उइके ने निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले, अधिकारियों-कर्मचारियों, स्टेट आईकन, पुलिस के जवानों तथा नये मतदाताओं को सम्मानित किया। राज्य निर्वाचन आयोग ने पहल करते हुए प्रदेश के विशेष पिछड़ी जनजाति के नये मतदाताओं को इस वर्ष विशेष रूप से आमंत्रित किया और उन्हें भी राज्यपाल ने इपिक कार्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया। इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीनाबाबा साहब कंगाले उपस्थित थे। 

25 Jan 2023 03:02PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल की मांग पर क्षेत्र के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की। उन्होंने बकावंड विकासखंड में ग्राम गिरौला से बेतझरन तूताबेड़ा तक 2 किलोमीटर सड़क के डामरीकरण, बकावंड मुख्यालय विकासखंड मुख्यालय और बस्तर में 50-50 सीटर बालक एवं बालिका पोस्ट मैट्रिक छात्रावास के निर्माण, बकावंड शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जैतगिरी के नवीन शाला भवन के निर्माण, बजावंड उप स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन और प्राकृतिक पर्यटन स्थल बेतझरन, डुरकाबेड़ाऔर प्राकृतिक जलकुंड टोंगकोंगेरा के विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण की घोषणा की।

25 Jan 2023 03:02PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

भारत सरकार वन महानिदेशक एवं विशेष सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन श्री चंद्र प्रकाश गोयल की अध्यक्षता में आज वन मुख्यालय अरण्य भवन, नवा रायपुर में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वन महानिदेशक एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा नरवा योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में किये जा रहे कार्यों की सराहना की गई एवं छत्तीसगढ़ में जिस पद्धति से नरवा योजना अंतर्गत भू-जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में तकनीकी मार्गदर्शिका तैयार कर भारत शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ऐसी कार्य पद्धति से अन्य राज्यों में भू-जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों को कराने हेतु मार्गदर्शिका जारी की जा सके। छत्तीसगढ़ में नरवा विकास अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की सराहना

25 Jan 2023 03:02PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लामनी स्थित पक्षी विहार के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत काफी टेबल बुक और कैलेण्डर का विमोचन किया और अपनी शुभकामनाएं दी। सम्पूर्ण बस्तर क्षेत्र के अंतर्गत मध्य भारत में जैव विविधता पायी जाती है। काफी टेबल बुक जनमानस में प्रचार-प्रसार करने के लिए तैयार की गई है। वन विभाग द्वारा लगातार ईकोटूरिज्म को बढ़ावा देने लगातार प्रयास किया जा रहा है। बस्तर में प्रकृति भी है और संस्कृति भी है। इसको संरक्षित करने यह काफीटेबल बुक उपयोगी साबित होगी। वन विभाग द्वारा होम स्टे के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

25 Jan 2023 02:48PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के पहले दिन गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज जगदलपुर शहर के निकटवर्ती लामनी पक्षी विहार का लोकार्पण किया। लगभग 02 करोड़ 46 लाख 30 हजार रूपए की लागत से पक्षी विहार का निर्माण किया गया है। जिसमें 450 प्रकार के प्रजातियों के पक्षियों का बसेरा होगा। बन जाने के बाद सबसे बड़ी एवेयरी होगी। प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, एनएमडीसी एवं एससीए द्वारा जैव विविधता संरक्षण विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र बर्ड एवेरी (चिड़िया घर) द्वारा इसका निर्माण किया गया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, राज्यसभा सांसद श्रीमती फुलोदेवी नेताम, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं विधायक श्री चंदन कश्यप, विधायक चित्रकोट श्री राजमन बेंजाम, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री राजीव शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष श्री मिथिलेश स्वर्णकार, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सदस्य श्री जानकी राम सेठिया, अध्यक्ष जनपद पंचायत जगदलपुर श्रीमती अनिता पोयाम, कलेक्टर श्री चंदन कुमार, डीएफओ श्री डी.पी साहू, संचालक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान श्री धम्मशील गणवीर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। लामनी पक्षी विहार का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

25 Jan 2023 02:48PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डोंगा घाट में बायोगैस से संचालित किए जाने वाले विद्युत उत्पादन केन्द्र का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विद्युत उत्पादन केन्द्र की स्थापना के लिए उपयोग किए गए तकनीक के संबंध में भी विस्ता से जानकारी ली। भाभा आण्विक अनुसंधान केन्द्र मुंबई द्वारा तैयार किए जा रहे विद्युत उत्पादन केन्द्र में प्रतिदिन लगभग 500 किलो गोबर की आवश्यकता होती है, जिससे लगभग 10 किलोवाट विद्युत का उत्पादन किया जा सकता है। इससे 40 घरों को रोशन करने योग्य विद्युत का उत्पादन होगा। विद्युत उत्पादन के लिए उपयोग किए गए गोबर का उपयोग पुनः खाद के तौर पर किया जा सकेगा। इसकी क्षमता बढ़ाकर अतिरिक्त बिजली को ग्रिड सिस्टम के माध्यम से विद्युत कंपनी को बेचा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने जगदलपुर नगर निगम द्वारा स्थापित इस विद्युत संयंत्र की प्रशंसा करते हुए प्रदेश के अन्य स्थानों में भी विद्युत उत्पादन संयंत्र स्थापित करने की मंशा व्यक्त की।

25 Jan 2023 02:48PM,
by: Babuaa Desk