25 Jan 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज,25 जनवरी को बस्तर जिले के दौरे में रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 25 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे ग्राम गिरौला पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां भूमिपूजन एवं लोकार्पण तथा आमसभा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ग्राम गिरौला से दोपहर 2.25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2.45 बजे पी.जी. कॉलेज स्पोर्ट्स ग्राउण्ड धरमपुरा पहुंचेंगे और वहां संभाग स्तरीय छात्रावासी छात्रों के सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात दोपहर 3.50 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर मुख्यमंत्री शाम 4 बजे ग्राम लामनी पहुंचकर पक्षी विहार का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री आज बस्तर दौरे पर

25 Jan 2023 01:38AM,
by: Babuaa Desk