25 Jan 2023
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी है। श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बसंत पंचमी के दिन हम विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की आराधना करते हैं। यह ऋतु परिवर्तन का भी दिन है। इस दिन से ऋतुराज बसंत का आगमन होता है, इस समय प्रकृति अपना सर्वोच्च निखार लिए होती है इसलिए बसंत पंचमी को हरियाली और फसल के त्यौहार के रूप में भी मनाते हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कामना की है कि बसंत पंचमी का पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह लेकर आए।
25 Jan 2023 01:32PM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा राज्य के उत्कृष्ट हस्तशिल्प कलाकारों को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुरस्कृत किया जाएगा। इस संबंध में इच्छुक हस्तशिल्प कलाकार 23 फरवरी तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। हस्तशिल्प पुरस्कार के लिए चयनित कलाकारों को 25 हजार रुपए की राशि के साथ शाल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। राज्य के हस्तशिल्प कलाकार होंगे पुरस्कृत
25 Jan 2023 01:28PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देश के 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने भारत की आजादी के लिए त्याग और बलिदान देने वाले अमर सेनानियों को नमन किया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि हर साल हम लोग 26 जनवरी को भारत के एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में स्थापित होने का पर्व मनाते हैं। यह दिन भारतीय लोकतंत्र का महापर्व है, जो अनेकता में एकता लिए भारत देश को एक सूत्र में बांधता है। श्री बघेल ने कहा कि हमारे पुरखों ने कड़ी मेहनत और पूरी जिम्मेदारी के साथ संविधान के रूप में सभी नागरिकों की गरिमा और स्वतंत्रता सुनिश्चित करते हुए उनके लिए सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय व समता की राह तैयार की, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। भारतीय संविधान द्वारा रखी गई मजबूत आधारशिला का ही परिणाम है कि देश ने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं। यह हमारी महती जिम्मेदारी है कि त्याग और बलिदान से हमें जो लोकतंत्र का उपहार मिला है, वह लगातार मजबूत हो। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं
25 Jan 2023 01:28PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान 25 जनवरी को गिरोला पहुंचे। श्री बघेल बुधवार सिरहा, गुनिया, गायता, पुजारी, मांझी, बाजा मोहरिया, आठ पहारिया और राजीव युवा मितान क्लब सदस्यों के सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए गिरोला पहुंचे थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा भी मुख्यमंत्री के साथ थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल का गिरोला पहुंचने पर आत्मीय स्वागत
25 Jan 2023 10:23AM,by: Babuaa Desk
फिल्म 'पठान' देश भर के कई सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज को लेकर प्रदेश के बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर सहित कई जिलों में बजरंग दल के कार्यकर्ता विरोध कर रहे है। रायपुर में भी बजरंग दल के कार्यकर्ता फिल्म का विरोध करने मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में पहुंचे। यहां पर लगे पोस्टर को बैनरों से निकालकर सड़को में जलाया गया।
25 Jan 2023 10:08AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








