25 Jan 2023
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने राजीव भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बताये आदिवासी बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोपी और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे को कहाँ छिपाकर रखे है? भाजपा आखिर बलात्कारियों को कब तक संरक्षण देते रहेगी? पूरा प्रदेश भाजपा के इस बलात्कारी प्रेम को देख रहा है। पुलिस अपराधी को खोजने लगातार दबिश दे रही, नारायण चंदेल खुद भी अज्ञात वास में है। सवाल यह उठता है कि पुत्र मोह में नेता प्रतिपक्ष अपने बेटे को किसी भाजपा शासित राज्य छुपा कर तो नहीं रखे है? कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि भाजपा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल से इस्तीफा ले, वे इस्तीफा नहीं देते है तो उनको बर्खास्त किया जाये तथा उनके बलात्कारी बेटे पलाश चंदेल को सरेंडर करवाये। भाजपा दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक बलात्कारियों और दुराचारियों के समर्थन में खड़ी नजर आ रही है। दिल्ली में देश की नामचीन महिला पहलवान एक दुराचारी के खिलाफ आंदोलनरत है जो भाजपा का सांसद भी है। भाजपा के सांसद कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ पांच-छः महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण के आरोप लगे है। महिला पहलवान रो-रोकर न्याय की गुहार लगा रही है। कमेटी बनाकर इसमें भी लीपापोती की जा रही। भाजपा आदतन अपराधियों को बचाने वाली संगठन है। भाजपा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सिर्फ दिखावटी नारा है, असल में भाजपा बेटी बचाने और महिला सशक्तिकरण के नाम से की पोस्टरबाजी बयानबाजी और राजनीति करती है और जो वास्तविक में बेटियों के साथ खड़े होने की बारी आती है तब भाजपा के नेता अपराधियों के साथ खड़े हुए दिखते हैं। भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक में दुष्कर्म पीड़ित आदिवासी बेटी के साथ ही दुष्कर्म की घटना की निंदा भी नहीं किया गया और ना ही इस दुष्कर्म के लिए जिम्मेदार नारायण चंदेल के बेटे की गिरफ्तारी की मांग की गई और ना ही नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष से हटाया गया। इससे समझ में आता है कि भारतीय जनता पार्टी वैचारिक द्ररिद्रता साथ गुजर रही है। अपराधियों के साथ खड़ा होना भारतीय जनता पार्टी का संस्कार है। कठुवा उन्नाव की घटना भी प्रदेश और देश ने देखा है, कैसे भाजपा के नेता अपने बलात्कारी नेता को बचाने के लिए सड़कों पर झंडा लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। भाजपा की गुजरात सरकार ने जेल में बंद सजायाफ्ता 11 बलात्कारियों को रिहा कर दिया और भाजपा से जुड़े नेता उन बलात्कारियों को हार फूल की माला पहना रहे थे, मिठाई खिला रहे थे, जैसे वह जंग जीत कर आए हैं। मुंगेली में भाजपा के नेता एक घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करता है, भाजपा आखिर बेटियों के साथ हो रही घटनाओं पर क्यों चुप्पी साध लेती है प्रदेश की जनता जानना चाहती है? डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री रहते हुए बलात्कार के आरोपी अपने ओएसडी ओपी गुप्ता के खिलाफ 4 साल तक नाबालिक एफआईआर दर्ज होने नहीं दिया था। झारखंड में भाजपा की सरकार के दौरान आदिवासी बेटी के साथ हुई गैंग रेप और पॉक्सो एक्ट के मामले में भाजपा के पूर्व विधायक ब्रह्मानंद को बचाने के लिए पूरी भाजपा लगी हुई थी और भानुप्रतापपुर उपचुनाव के दौरान भी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और भाजपा के नेता उस बलात्कारी का जयकारा लगा रहे थे और उसके लिए वोट मांग रहे थे और जब पुलिस गिरफ्तार करने आई तब भाजपा के कार्यकर्ता उस रेप के आरोपी को बचाने के लिए पुलिस के साथ संघर्ष कर रहे थे और अभी भाजपा के नेता अपने नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे रेप के आरोपी को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। नारायण चंदेल के दुराचारी बेटे के बचाव में पूरी भाजपा-मोहन मरकाम
25 Jan 2023 09:17AM,by: Babuaa Desk
ओडिशा के पूर्व सीएम गिरिधर गमांग और उनके बेटे शिशिर ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया। यह दावा करते हुए कि उन्हें पार्टी में अपमान का सामना करना पड़ा, गिरिधर ने कहा, "मैं अपमान सहन कर सकता हूं, लेकिन निरादर नहीं।" पिता-पुत्र की जोड़ी कथित तौर पर बीआरएस में शामिल होगी। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग ने भाजपा छोड़ी
25 Jan 2023 09:15AM,by: Babuaa Desk
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को आठ सप्ताह के लिए सशर्त अंतरिम जमानत दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने मिश्रा को अपने ठिकाने के बारे में संबंधित अदालत को सूचित करने का आदेश दिया। यह भी कहा कि अगर उसने या उसके परिवार ने गवाहों को प्रभावित करने या मुकदमे में देरी करने की कोशिश की तो उसकी जमानत रद्द कर दी जाएगी।
25 Jan 2023 09:15AM,by: Babuaa Desk
2002 के गुजरात दंगों के दौरान दो बच्चों समेत 17 लोगों की हत्या के आरोपी बाईस लोगों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है l आठ अभियुक्तों को मुकदमे से हटा दिया गया क्योंकि उनकी विचाराधीनता के दौरान मृत्यु हो गई थी। अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि डेलोल गांव में पीड़ितों की हत्या कर दी गई और सबूत नष्ट करने के इरादे से उनके शवों को जला दिया गया।
25 Jan 2023 09:15AM,by: Babuaa Desk
चुनाव आयोग ने त्रिपुरा के एक वरिष्ठ अधिकारी को विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर को खराब करने के आरोप में निलंबित कर दिया। मत्स्य विभाग के अधीक्षक अजॉय दास ने कथित तौर पर एक दुकान में प्रवेश किया था और पोस्टर में पीएम मोदी के चेहरे को काली स्याही से ढक दिया था। विरूपण गतिविधि के बाद सत्तारूढ़ भाजपा ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की।
25 Jan 2023 09:15AM,by: Babuaa Desk
कथित तौर पर मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे के निर्माण के कारण जमीनी कंपन से पालघर के खरदी गांव में कम से कम दो दर्जन घरों में दरारें आ गई हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि एक्सप्रेसवे के लिए बजरी प्राप्त करने के लिए खदान में विस्फोट शुरू होने के बाद दीवारों में दरारें आने लगीं। जिलाधिकारी गोविंद बोडके ने कहा, "हम स्थिति से अवगत हैं।" उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे के निर्माण से घरों में दरारें
25 Jan 2023 09:15AM,by: Babuaa Desk
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के दौरान पथराव के आरोपों के बीच जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों ने दिल्ली के वसंत कुंज पुलिस स्टेशन की ओर मार्च किया। जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) की प्रमुख आइशी घोष ने कहा, "एबीवीपी ने पथराव किया...हमने...स्क्रीनिंग लगभग पूरी कर ली है।" उन्होंने कहा कि एक शिकायत दर्ज की गई थी और पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे इस पर गौर करेंगे।
25 Jan 2023 09:15AM,by: Babuaa Desk
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी का स्वागत किया। औपचारिक स्वागत के दौरान एस जयशंकर सहित कई मंत्री भी मौजूद थे। राष्ट्रपति मुर्मू बाद में उनके सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन करेंगे। अल-सिसी, जो अपनी पहली भारत यात्रा पर हैं, गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
25 Jan 2023 09:15AM,by: Babuaa Desk
पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल के एंटनी ने यह ट्वीट करने के एक दिन बाद कांग्रेस छोड़ दी कि पीएम नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री 'हमारी संप्रभुता को कमजोर कर सकती है'। अनिल ने कहा कि उनके ट्वीट को वापस लेने के लिए 'असहिष्णु कॉल' आ रही थीं। जाहिर तौर पर राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का जिक्र करते हुए अनिल ने कहा कि उन्हें उन लोगों से 'घृणा/अपशब्द' मिले हैं जो 'प्रेम को बढ़ावा देने के लिए यात्रा का समर्थन कर रहे हैं।'
25 Jan 2023 09:14AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








