25 Jan 2023

Generic placeholder image

अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान बुधवार 25 जनवरी को सिरहा, गुनिया, गायता, पुजारी, मांझी, बाजा मोहरिया, आठ पहारिया और राजीव युवा मितान क्लब सदस्यों के सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए गिरोला पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आत्मीय स्वागत किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री बघेल का स्थानीय अस्थाई हेलीपेड में राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, स्थानीय लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम, अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग, क्रेडा अध्यक्ष श्री मिथिलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एमआर निषाद कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मीणा, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रकाश सर्वे, जनप्रतिनिधिगण और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल की अगवानी की।

25 Jan 2023 09:01AM,
by: Babuaa Desk