26 Aug 2022

Generic placeholder image

कोरबा: शहर के कोतवाली थाना से महज 1 से 2 किलोमीटर की दूरी पर सीतामढ़ी में नशेड़ियों ने आधी रात खूनी खेल खेला है. बीती रात नशेड़ियों ने पुरानी रंजिश को लेकर सीतामढ़ी निवासी कृष्णा यादव(26) को तलवार और छुरी से काटकर मार डाला. मृतक के छोटे भाई रिंकू ने बताया कि "आधी रात को लगभग 40 से 50 लोग नशे की हालत में तलवार, चाकू, छूरी, हथोड़ा और फावड़ा जैसे हथियार लेकर घर में घुस आए. जमकर तोड़फोड़ की और बड़े भाई को मार डाला. आधी रात हुई इस वारदात से पूरा परिवार सकते में था. वारदात के वक़्त हम चीखते चिल्लाते रहे, लेकिन नशेड़ियों ने इतनी दहशत कायम कर दी थी कि मोहल्लेवासियों ने अपने घर के खिड़की दरवाजे बंद कर लिए थे. सुबह होते ही लोग बड़ी तादाद में कोतवाली थाना पहुंचे और मदद की गुहार लगाई. पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर कुछ संदेहियों को हिरासत में भी ले लिया है।

26 Aug 2022 09:24AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़िया सीएम भूपेश बघेल ने एक बहुत ही खूबसूरत ट्वीट किया है. इस ट्वीट में उन्होंने अपनी पत्नी की किचन में पकवान बनाते हुई फोटो शेयर की है. फोटो के साथ उन्होंने लिखा है." तीजा-पोला की तैयारी श्रीमती जी ने ठेठरी, खुरमी और चूरमा जैसे पारंपरिक पकवान तैयार कर दिए हैं. शादी के बाद से ही मैंने उन्हें हर तीज त्योहार पर इतनी ही लगन से पकवान अपने हाथों से बनाते देखा है. " सीएम के इस ट्वीट से ही पकवानों की खुशबू सोशल मीडिया पर छा गई है. सीएम ने अमित शाह को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति का अनुभव करने के लिए शनिवार पोला त्योहार पर मुख्यमंत्री निवास में आमंत्रित किया है. अमित शाह शनिवार को रायपुर पहुंच रहे हैं. वे यहां NIA कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. भूपेश बघेल के घर पर शुरू हुई तीजा पोला की तैयारी

26 Aug 2022 09:18AM,
by: Imran Khan