26 Aug 2022
केंद्र सरकर ने गेहूं के आटे के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की नीति को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। सरकार की ओर से आधिकारिक बयान के मुताबिक इस फैसले के बाद आटे की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगेगा। वहीं, सबसे कमजोर तबके के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी। बता दें कि रूस और यूक्रेन गेहूं के प्रमुख निर्यातक हैं, जो वैश्विक गेहूं व्यापार का लगभग एक चौथाई हिस्सा है। हालांकि, दोनों देशों के बीच युद्ध की वजह से व्यापार में दिक्कतें आई हैं। वैश्विक स्तर पर आपूर्ति की कमी की वजह से भारतीय गेहूं की डिमांड बढ़ गई। नतीजतन, घरेलू बाजार में गेहूं की कीमतों में तेजी आई।
26 Aug 2022 12:52AM,by: Imran Khan
बिलासपुर में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राकेश तिवारी के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित भाजपा नेता ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना में की है. डीजल भरवाने के नाम पर तिवारी के साथ 70 हजार रुपये की ठगी हुई है. सिविल लाइन पुलिस ने भाजपा नेता राकेश तिवारी की शिकायत दर्ज कर ली है. मामला साइबर सेल को भेज दिया है। बिलासपुर में भाजपा नेता के साथ ऑनलाइन ठगी
26 Aug 2022 12:52AM,by: Imran Khan
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली द्वितीय चरण की परीक्षा 26 अगस्त से 8 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्रों की सुविधा के लिए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा दी गई है. यह ट्रेन मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों तथा बिलासपुर, रायपुर और भिलाई से से होकर गुजरेगी. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली कुल 27 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा दी गई है.
26 Aug 2022 12:52AM,by: Imran Khan
गणेश पूजा का त्यौहार इस साल पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. पिछला 2 साल कोरोना के वजह से त्योहारों पर लोगों के चेहरों पर मायूसी थी. लेकिन इस बार तीज त्यौहार को लेकर लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट नजर आ रही है. गणेश उत्सव के मौके पर रायपुर के गुढ़ियारी में 10 हजार स्क्वायर फीट में भव्य गणेश पंडाल लगाया जा रहा है. गणेश पूजा समिति सदस्यों का कहना है कि करीबन 105 साल से गुढ़ियारी क्षेत्र में गणेश पूजा धूमधाम से मनाई जाती है। गुढ़ियारी में बनाए जाने वाले गणेश पंडाल और यहां की आरती देखने के लिए पूरे छत्तीसगढ़ से लोग यहां जुटते हैं। रायपुर के गुढ़ियारी गणेश पंडाल में मिलेगी चारधाम की झांकी
26 Aug 2022 12:52AM,by: Imran Khan
पेण्ड्रा बिलासपुर मुख्य मार्ग पर आज एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक मध्यप्रदेश के सिंगरौली से चावल लेकर रायपुर आ रहा था. चालक का आरोप लगाया है कि यातायात पुलिस के द्वारा सड़क में अचानक तेज रफ्तार से गाड़ी लाने के चलते ट्रक हादसे का शिकार हुआ है. ट्रक चालक ने यातायात पुलिस के जवानों पर मारपीट और गाली गलौज का भी गंभीर आरोप लगाया है.
26 Aug 2022 12:52AM,by: Imran Khan
नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की तरफ से विशेष अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने राजधानी रायपुर खम्हारडीह थाना स्थित बीटीआई ग्राउंड के पास 10 ग्राम ड्रग्स के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसीसीयू अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल और खम्हारडीह थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय ड्रग्स सप्लायर सहित रायपुर के एक ड्रग्स सप्लायर को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के नाम आकाश भारद्वाज, गौरव सलगर और सौरभ अग्रवाल है. पकड़े गए 2 आरोपी आकाश भारद्वाज और गौरव सलगर दिल्ली से है. सौरव अग्रवाल रायपुर का रहने वाला है। रायपुर में बीटीआई ग्राउंड के पास ड्रग्स बेचते आरोपी गिरफ्तार
26 Aug 2022 12:52AM,by: Imran Khan
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया है. अमित शाह 27 अगस्त शनिवार दोपहर रायपुर पहुंचेंगे. वे यहां भाजपा की ओर से आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित किताब मोदी@20 पर चर्चा करेंगे. रायपुर साइंस कॉलेज के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कार्यक्रम ऑर्गेनाइज किया गया है. अमित शाह एनआईए के प्रांतीय कार्यालय का भी उद्घाटन करेंगे.
26 Aug 2022 12:52AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








