27 Mar 2021

Generic placeholder image

जांजगीर-चांपा : राज्य में कोविड मरीजों के लिए पर्याप्त बेड हैं। स्वास्थ्य विभाग प्राइवेट अस्पतालों के 50 प्रतिशत बेड में भी ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करवा रहा है। संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री नीरज बंसोड़ ने इस संबंध में गत सितंबर में जारी आदेश का पुनः पालन कराने के निर्देश संभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूर्व में अनुमति प्राप्त निजी चिकित्सालयों एवं आइसोलेशन सेंटर को पुनः प्रारंभ किया जाना आवश्यक है। ऐसे निजी चिकित्सालाय जिन्हें पूर्व में कोविड के नियमों का पालन नही किए जाने के फलस्वरूप अनुमति निरस्त की गई थी, उन अस्पतालों को शामिल नही किया गया है। अधिकारियों को पूर्व में चिन्हाकिंत निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल में संचालित कुल बिस्तरों ,कोविड एवं नान कोविड सहित ,में से 50 प्रतिशत बिस्तरों में आॅक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

27 Mar 2021 07:02AM,
by: Thaneshwar sahu