27 Mar 2021

Generic placeholder image

दुर्ग : कलेक्टर डा.सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर बिना पर्ची सर्दी-खांसी की दवा बेच रहे मेडिकल शाप पर आज ड्रग एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कार्रवाई की। आज विभाग के विभिन्न दस्तों ने जिले के विभिन्न मेडिकल शाप का निरीक्षण किया। कई शाप ऐसे थे जहाँ पर्ची दिखाने पर ही सर्दी खांसी की दवाई दी जा रही थी वहीं पर कुछ ऐसे मेडिकल स्टोर भी थे जहाँ पर बगैर पर्ची के ही दवा दी जा रही थी। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन पर पैनडेमिक एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। जिन मेडिकल स्टोर्स पर बगैर पर्ची के दवा बेचने के मामले में कार्रवाई की गई, उनमें न्यू मालू मेडिकल स्टोर जेल रोड पद्मनाभपुर, न्यू वीवाई मेडिकोज पद्मनाभपुर, दुर्ग, बीडी मेडिकोज बस स्टैंड दुर्ग, गोयल मेडिकल स्टोर न्यू खुर्सीपार, भवानी मेडिकोज न्यू खुर्सीपार शामिल हैं। इन दुकानों को बंद कराया गया। उल्लेखनीय है कि कल दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारियों से प्रशासनिक अधिकारियों ने चर्चा की थी। इसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा था कि इस बात का पूरा ध्यान रखेंगे। चेकिंग के दौरान पाया गया कि अधिकतर दुकानदारों ने इसका ध्यान रखा और बगैर पर्ची के दवा नहीं दी। बिना पर्ची सर्दी-खांसी दवा बेच रहे मेडिकल दुकानों पर कार्रवाई

27 Mar 2021 06:00AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

बेमेतरा : होली की त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर शिव अनंत तायल जिला बेमेतरा के निर्देशानुसार तथा अनुविभागीय अधिकारी सह अभिहीत अधिकारी दुर्गेश वर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, बेमेतरा (छ.ग.) की टीम द्वारा जिला बेमेतरा के अंतर्गत विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। जिले के अंतर्गत फर्म लक्ष्मण किराना स्टोर्स नवागढ़ से बेसन-मैदा, रिखी किराना स्टोर्स नवागढ़ से मैदा, गिरीराज प्रोविजन स्टोर्स साजा से सोनपापड़ी, फर्म पीयूष प्रोविजन स्टोर्स साजा से सोयाबीन तेल, फर्म दुर्गा स्वीट्स साजा बेरला से पनीर फर्म बीकानेर स्वीटस एवं रेस्टोरेंट से पेड़ा का नमूना संकलित कर जांच हेतु परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया।

27 Mar 2021 06:00AM,
by: Thaneshwar sahu