27 Mar 2021
सुकमा : कलेक्टर विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में गत दिवस जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें सहायता राशि का अनुमोदन किया गया था। कलेक्टर नन्दनवार द्वारा नक्सल पीड़ित व्यक्तियों/परिवारों तथा आत्मसमर्पित नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से पर्याप्त सुरक्षा एवं पुनर्वास संबंधी कार्ययोजना तथा नक्सली हिंसा में मृत व्यक्तियों के परिवार को केंद्रीय आतंकी अथवा नक्सली हमलों तथा सांप्रदायिक हिंसा के पीड़ितों के परिवार को आर्थिक सहायता योजना के तहत मृत/घायल/चल-अचल संपत्ति नुकसान के संबंध में दर्ज प्रकरणों पर तेईस लाख नब्बे हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
27 Mar 2021 11:42AM,by: Thaneshwar sahu
कोरबा : कटघोरा के विधायक और परियोजना सलाहकार मण्डल के अध्यक्ष पुरूषोत्तम कंवर ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित एकीकृत आदिवासी विकास सलाहकार मण्डल की बैठक में छह करोड़ रूपए से अधिक की विकास योजनाओं को मंजूरी दी। जिले के आदिवासी क्षेत्रों में खेती-किसानी, शिक्षा की बेहतरी, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, आश्रम छात्रावासों के सुदृढ़ीकरण पर यह राशि वर्ष 2020-21 में खर्च होगी। इस अवसर पर श्री पुरूषोत्तम कंवर ने कहा कि आदिवासी और दूरस्थ वनांचलों के विकास के लिए एकीकृत परियोजनाएं विशेष रूप से सफल होती है। खेती-किसानी के साथ दूरस्थ अंचलों में बच्चों को पढ़ने के लिए सुविधाएं विकसित करने में इन परियोजनाओं से आसानी होती है। उन्होंने इस वर्ष स्वीकृत राशि का शत-प्रतिशत उपयोग आदिवासी अंचल के क्षेत्रों में ही करने के निर्देश बैठक में अधिकारियों को दिए। श्री कंवर ने कहा कि विशेष आदिवासी विकास परियोजनाओं से अधिक से अधिक हितग्राहियोे को जोड़ा जाए और उनकी जरूरतों के हिसाब से ही कार्य स्वीकृत किए जाएं। आदिवासी विकास के लिए छह करोड़ रूपए से अधिक की कार्ययोजना मंजूर
27 Mar 2021 09:37AM,by: Thaneshwar sahu
पुलिस ने भंडुप मॉल में एक बड़ी आग के सिलसिले में छह लोगों के खिलाफ दोषपूर्ण हत्या का मामला दर्ज किया है, जिसे कोविड -19 अस्पताल के रूप में भी इस्तेमाल किया जा रहा था। वहां इलाज करा रहे कम से कम नौ मरीजों की घटना में मौत होने की सूचना है।
एक अधिकारी ने कहा कि हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) के प्रमोटर राकेश वधावन और उनके बेटे सारंग के नाम, जो मॉल के निदेशक हैं।
27 Mar 2021 09:07AM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




