28 Feb 2021

Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को नगर निगम के ज़ोन 2, 3 और 5 में टीकाकरण किया जाएगा। टीका लगवाने लोगों को जोन कार्यालय से टोकन लेना होगा। जोन 2 में मेकाहारा, जोन 3 में जिला अस्पताल, जोन 5 में आयुर्वेदिक अस्पताल में कोरोना का टीका लगाया जाएगा। प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। पहले दिन 120 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। 3 सरकारी समेत 5 निजी अस्पताल में वैक्सीन लगाई जाएगी। निजी अस्पताल में गंभीर बीमार से ग्रस्त 49 से 59 साल के लोग टीका लगवा सकेंगे। निजी अस्पताल में टीकाकरण के लिए 250 रुपए का शुल्क देना होगा।

28 Feb 2021 03:46PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

जगदलपुर : नगर पालिक निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 के तहत जगदलपुर शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने की मुहिम चलाया जा रहा है। शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने की इस कड़ी में जनभागीदारी से बहुत सारे कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जन सहभागिता के रुप में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक करने रविवार को संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू और आयुक्त नगर निगम प्रेम पटेल के नेतृत्व में युवोदय के स्वयंसेवक, जागरूक नागरिकों द्वारा कोतवाली चैक से संजय बाजार तक श्रमदान कर स्वच्छता का प्रसार करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए सफाई अभियान किया गया। अभियान के तहत नगरपालिक निगम, जगदलपुर, युवोदय ,एकल अभियान और दलपत सागर बचाओ अभियान के लोगों ने रोड, नाली एवं खाली जगह पर पड़े कचरों को इकट्ठा कर निगम की टीम को देने के लिए प्रेरित भी किए। निगम द्वारा कम से कम 2 किलो कचरा देने के लिये आकर्षक ईनाम तत्काल दिया भी गया।

28 Feb 2021 03:46PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

महासमुंद :कलेक्टर डोमन सिंह ने आज देर रात सिंह अपने कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए बनाई गई कार्ययोजना की समीक्षा की ।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित महासमुन्द जिले में भी आगामी 01 मार्च से शुरू होने वाले राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरूआत हो रही है । राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान अभियान में 1 मार्च, 2021 से अब इसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिक तथा विशेष बीमारियों के साथ 45 से 59 वर्ष के आयु वर्ग में आने वाले व्यक्ति शामिल होंगे। इस चरण में चिन्हित आयु समूहों के नागरिकों और टीकाकरण के वर्तमान चरण से वंचित और छूटे हुए स्वास्थ्य सेवाकर्मियों तथा फ्रंटलाइनकर्मी अपनी पसंद के टीकाकरण केंद्र चुन सकते हैं। निजी क्षेत्र के अस्पताल कोविड टीकाकरण केंद्र के रूप में शामिल किए जाएंगे ताकि टीकाकरण की गति बढ़ाई जा सके। बैठक में बताया गया कि निजी स्वास्थ्य सुविधाओं को कोविड टीकाकरण केंद्र के रूप में काम करने के लिए उनके पास टीकारण प्रक्रिया के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए। टीके की शीशी के भंडारण के लिए मूल कोल्ड चेन उपकरण होने चाहिए। टीका लगाने वाले लोगों तथा स्टाफ की अपनी टीम होनी चाहिए। किसी एईएफआई मामले के प्रबंधन के लिए पर्याप्त सुविधा होनी चाहिए। कलेक्टर ने कोरोना वैक्सीन लगाने की व्यवस्थाओं की समीक्षा की

28 Feb 2021 01:59PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर - छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के शासकीय नवीन कार्यालय भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कर कमलो से 01 मार्च को शाम 04 बजे होगा।इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया भी उपस्थित रहेंगी। ज्ञात हो इसके पूर्व छग राज्य महिला आयोग का कार्यालय गायत्री भवन 13, जलविहार कॉलोनी, रायपुर में संचालित होता था। अब यह कार्यालय मुख्य निर्वाचन आयोग के बाजू, शास्त्री चौक रायपुर में संचालित होगा। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए सर्वसुविधायुक्त शहर के बीच मे कार्यालय संचालित होने से अब उन्हें अपनी शिकायत को लेकर छग राज्य महिला आयोग कार्यालय पहुँचने में किसी भी प्रकार से असुविधा नही होगी।इस नवीन कार्यालय में महिलाओं के लिए एक विशेष कक्ष (पिंक रूम), पक्षकारों के प्रकरणों के सुनवाई हेतु सुनवाई कक्ष, आईसीसी कमेटी का डिस्प्ले बोर्ड, महिलाओं की सुविधाओं के अनुरूप कार्यालय का रूपरेखा तैयार किया गया है।

28 Feb 2021 01:34PM,
by: Imran Khan