28 Feb 2021

Generic placeholder image

देश में लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। इस बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेताया है कि अगर लोगों ने लापारवाही दिखाई तो होली 'कोरोना का सुपर स्प्रेडर' साबित हो सकती है। यानी इस समय कोरोना के मामलों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है। यह चेतावनी ऐसे समय में दी गई है जब महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर में मामलों में तेजी देखने को मिली है। दिल्ली में लगभग 35 दिनों बाद एक दिन सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान समय भारतीयों को सामाजिक समारोहों या सामुदायिक बैठकों का आयोजन ठीक नहीं है, क्योंकि लगातार मामले बढ़ रहे हैं और देश में नए स्ट्रेन की भी पहचान हुई है।

28 Feb 2021 09:01AM,
by: Thaneshwar sahu