28 Jun 2022
महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट के बीच, राज्य के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि सीएम उद्धव ठाकरे के अस्पताल में भर्ती होने पर बागी विधायकों ने "खुद को बेच दिया"। उन्होंने कहा, "गुवाहाटी में लोगों के दो समूह हैं, 15-16 का एक समूह है जो हमारे संपर्क में है... दूसरे समूह में साहस और नैतिकता नहीं है।" "मैं उनसे पूछना चाहता हूं...क्या अब इंसानियत नहीं बची है?"
28 Jun 2022 05:43AM,by: Babuaa Desk
पंजाब के पठानकोट जिले के मीरथल कैंटोनमेंट में सोमवार को एक जवान लोकेश ने फायरिंग कर दी। इसमें 2 जवानों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद कैंटोनमेंट में अफरा-तफरी मच गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। मृतकों की पहचान हवलदार गौरी शंकर व सूर्यकांत के रूप में हुईं।
28 Jun 2022 05:43AM,by: Imran Khan
शापूरजी पलोनजी समूह के अध्यक्ष और उद्योगपति पल्लोनजी मिस्त्री का 93 वर्ष की आयु में मुंबई में उनके आवास पर निधन हो गया। उनके चार बच्चे हैं- दो बेटे शापूर मिस्त्री और साइरस मिस्त्री, और दो बेटियां लैला मिस्त्री और आलू मिस्त्री। भारत के सबसे पुराने अरबपतियों में से एक, उन्हें 2016 में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। दुखद: शापूरजी पलोनजी समूह के अध्यक्ष पल्लोनजी मिस्त्री का निधन
28 Jun 2022 04:34AM,by: Babuaa Desk
, अगर आप गलती से भी नल खुला छोड़कर चले जाएंगे तो इस बात की चिंता नहीं होगी कि पानी व्यर्थ बह जाएगा। बाल्टी भरने के बाद नल अपने आप बंद हो जाएगा। राजीव गांधी राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय (आरजीजीईसी) नगरोटा बगवां के दो छात्रों अभिनव धीमान और हिमांशु राणा ने ऐसा माइक्रो कंट्रोलर ईजाद किया है। यह चार प्रकार से काम करेगा। इन छात्रों ने इस उपकरण का पेटेंट भी अपने नाम करवा लिया है। अब पानी को बरबाद होने से रोकेगा माइक्रो कंट्रोलर
28 Jun 2022 12:54AM,by: Imran Khan
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) परीक्षा में वर्ष 2023 से आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस, आईटी और कंप्यूटर का ज्ञान भी परखा जाएगा। राज्य लोकसेवा आयोग यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की तर्ज पर सिलेबस में बदलाव करने में जुट गया है। राज्य लोकसेवा आयोग बदलाव के लिए विषय विशेषज्ञों से राय ले रहा है। ऐसे विषयों को भी भर्ती परीक्षा से हटाने की तैयारी है, जिनकी महत्ता अब कम हो गई है। बीते कई वर्षों से एचएएस परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब बदलते परिवेश के बीच आयोग ने सिलेबस में बदलाव करने का फैसला लिया है।
28 Jun 2022 12:53AM,by: Imran Khan
नासा के क्यूरोसिटी रोवर को मंगल ग्रह पर मिट्टी के सूखे टीले और परतदार पत्थर दिखे हैं। इससे प्राचीन समय में लाल ग्रह पर जलवायु परिवर्तन के संकेत मिलते हैं। रोवर द्वारा भेजी गई तस्वीरों मिट्टी ऊंचे-ऊंचे टीले दिखाई दे रहे हैं। नासा के रोवर को मंगल पर दिखे मिट्टी के टीले और परतदार पत्थर
28 Jun 2022 12:53AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





