अमरावती सांसद नवनीत कौर राणा का जाति प्रमाण पत्र बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने रद कर दिया है। कोर्ट का मानना है कि प्रमाण पत्र फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सत्यापित करवाया गया था।सांसद के जाति प्रमाणपत्र रद्द करने से लोकसभा की सद्स्यता पर खतरा मंडराने लगा। बॉम्बे हाईकोर्ट ने अमरावती सांसद का जाति प्रमाणपत्र रद्द किया
08 Jun 2021 09:58AM,by: Vikash Kumar
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करेगा। वहीं इससे पहले एनसीपी चीफ शरद पवार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब 35 मिनट तक मुलाकात हुई। हालांकि मुलाकात में किन मुद्दों को लेकर चर्चा हुई इसकी जानकारी नहीं है।
08 Jun 2021 08:55AM,by: Imran Khan
सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत धमतरी जिले के 17वें कलेक्टर के तौर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2010 बैच के अधिकारी श्री पी.एस. एल्मा ने आज पूर्वाह्न 11.00 बजे पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिले का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। कलेक्टर श्री एल्मा ने कहा कि राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे और शासन से जो भी जिम्मेदारियां मिलेंगी उनका बखूबी निर्वहन करेंगे। इसके पहले, निवृत्तमान कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य जिले से स्थानांतरित होकर संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म तथा प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम सहित संचालक नगर एवं ग्राम निवेश के अतिरिक्त प्रभार के लिए कार्यभार मुक्त हो गए हैं।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री दिलीप अग्रवाल, एसडीएम धमतरी श्री चंद्रकांत कौशिक, नगर निगम आयुक्त श्री मनीष मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री डी.सी. बंजारे सहित जिला स्तर के अधिकारियों ने नए कलेक्टर श्री एल्मा को अपनी बधाई एवं शुभकानाएं दीं।
08 Jun 2021 08:43AM, by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






