अन्य

Generic placeholder image

रायपुर-अन्तर्राष्टीय संगठन हिन्दू राष्ट्र परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से पण्डित कन्हैया प्रसाद नौटियाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष, लॉ स्टूडेंट ऋषभ मिस्त्री को राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा परिषद, शुभी सक्सेना को राष्ट्रीय अध्यक्ष,शक्ति परिषद ( महिला विंग) चुना गया। संगठन के संस्थापक आचार्य राम, अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश भाई पटेल,अंतराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अभय राज, अंर्तरस्ट्रीय संगठन मंत्री रचना जी,अंतर्राष्ट्रीय सलाहकार अधिवक्ता जितेंद्र सिरोही,चुनाव समिति अध्यक्ष अधिवक्ता सिद्धेश्वर सोनी, सभी देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा कार्यकर्ताओं और भारत के सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष तथा सभी कार्यकर्ताओं ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष गणों को बधाई दिया, ऋषभ मिस्त्री जी रायपुर मे रहते है, अतः रायपुर छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता बहुत ही आनंदित है हिन्दू राष्ट्र परिषद के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन

08 Jun 2021 02:29PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत वन अधिकार पट्टाधारी परिवारों को 100 दिनों का रोजगार देने में देश में पहले स्थान पर है। वित्तीय वर्ष के शुरूआती दो महीनों अप्रैल और मई में ही यहां वन अधिकार पट्टाधारी 1681 परिवारों को 100 दिनों का रोजगार दिया जा चुका है। राष्ट्रीय स्तर पर 100 दिनों का रोजगार प्राप्त वन अधिकार पट्टाधारी कुल परिवारों में अकेले छत्तीसगढ़ की भागीदारी 44 प्रतिशत से अधिक है। विगत अप्रैल और मई माह में मनरेगा के तहत किए गए उत्कृष्ट कार्यों की वजह से छत्तीसगढ़ सर्वाधिक दिव्यांगों को रोजगार देने के मामले में देश में चौथे स्थान पर, सर्वाधिक परिवारों को 100 दिनों का रोजगार देने में छटवें स्थान पर और लक्ष्य के विरूद्ध कार्य पूर्णता में सातवें स्थान पर है।

08 Jun 2021 02:00PM,
by: Vikash Kumar