अंबिकापुर - बिलासपुर मुख्य मार्ग स्थित उदयपुर के समीप रायपुर से गढ़वा जा रही यात्री बस आज तड़के सुबह में अनियंत्रत होकर 20 फिट गड्ढे में पलट गई। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। इस हादसे में बस में सवार 18 यात्रियों को चोटें आई है। जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल अम्बिकापुर रेफर किया गया है।
18 May 2021 05:56AM,by: Vikash Kumar
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 15 दिन बाद हुई नेताओं की गिरफ़्तारियों को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं ,और तृणमूल कांग्रेस इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रही है। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में एड़ी चोटी का ज़ोर लगा दिया था मगर इसके बावजूद ममता बनर्जी ज़बरदस्त बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटीं। गिरफ़्तार किए गए नेता मदन मित्रा ने मिडिया से कहा,केंद्र सरकार, और मुख्य रूप से दोनों नेता (मोदी और शाह) बंगाल के लोगों के दिए गए जनादेश को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। खेल फिर शुरू हो गया है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने चुनाव परिणाम आने के कुछ ही दिन बाद हाल ही में सीबीआई को इन नेताओं के ख़िलाफ़ चार्जशीट दायर करने की अनुमति दे दी थी। चुनाव परिणाम के बाद कार्रवाई पर सवाल
18 May 2021 05:33AM,by: Imran Khan
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और हार्ट केयर फाउंडेशन के प्रमुख एवं पद्मश्री डॉ. केके अग्रवाल(62)का सोमवार रात करीब 11.30 बजे कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। वे पिछले कई दिन से एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती थे। तीन दिन पहले ही तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
18 May 2021 04:01AM,by: Imran Khan
चक्रवाती तूफान ताउते ने मुंबई में भारी तबाही मचाई और फिर बेहद तेज रफ्तार से गुजरात की ओर बढ़ चला। सोमवार को मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में बहुत तेज हवाएं और भारी बारिश हुई। तूफान के सामने जो कुछ भी आया, वह उसे अपनी चपेट में लेता गया। चक्रवाती तूफान की वजह से कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए, जबकि लोकल ट्रेनों की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। इससे पहले, रविवार को केरल, कर्नाटक और गोवा में भी ताउते ने अच्छी-खासी तबाही मचाई थी और छह लोगों की जान भी चली गई थी। हालांकि, ताउते से निपटने के लिए राज्यों की पुलिस, एनडीआरएफ, सरकार पूरी तरह से तैयार है। कोरोनाकाल होने के चलते इस बार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। मंत्रालय ने कोविड अस्पतालों और ऑक्सीजन प्लांट्स पर विशेष नजर रखने के लिए कहा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चक्रवात ताउते के कारण तटीय राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के मुख्यमंत्रियों के अलावा दमन और दीव के उपराज्यपाल से चर्चा की और ताजा स्थिति की जानकारी ली।
18 May 2021 03:08AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



