कोरोना वायरस सलमान खान के घर तक पहुंच गया है। 'राधे' फिल्म की रिलीज को लेकर एक वेबिनार में बातचीत के दौरान सलमान खान ने खुद ही बताया कि उनकी दोनों बहनें अर्पिता खान और अलवीरा अग्निहोत्री कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने कहा कि हम अभी तक सुन रहे थे, लेकिन अब हमारे घर में कोरोना घुस आया है। मेरी दोनों बहनें कोरोना से संक्रमित हो गई हैं।
10 May 2021 03:57PM,by: Vikash Kumar
दिल्ली में ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर उच्च न्यायालय में सुनवाई कई दिनों से चल रही है। ऑक्सीजन के संकट को लेकर हाईकोर्ट अब और सख्त हो गया है। कोर्ट ने दिल्ली सरकार से ऑक्सीजन सिलिंडर के दाम तय करने पर रिपोर्ट मांगी है। वहीं हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि खाली सिलेंडर और भरी हुई सिलेंडर की कीमत निर्धारित की जाए। एक ही कीमत पर सभी को ऑक्सीजन सिलेंडर मिले।
10 May 2021 03:49PM,by: Vikash Kumar
केरल मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने कहा है कि केरल अब और अधिक ऑक्सीजन नहीं दे सकता. क्योंकि राज्य पहले ही अपना बफर स्टॉक पड़ोसी राज्यों को दे चुका है. अब केरल के पास सिर्फ 86 मीट्रिक टन ही ऑक्सीजन का बफर स्टॉक है.
10 May 2021 03:28PM,by: Vikash Kumar
सुप्रीम कोर्ट में आज सोमवार को पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव व कुंभ स्नान, ऑक्सीजन सप्लाई जैसे मुद्दों पर आज सुनवाई की। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को सख्त रवैया के साथ फटकार लगाई और कहा कि केंद्र सरकार का एफिडेविट हमें सुबह के 10:00 बजे मिला है, जबकि मीडिया वालों को रात को ही मिल गया। इस पूरे मामले को लेकर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सरकारी एफिडेविट की मीडिया तक पहुंचने पर नाराजगी जाहिर की।
10 May 2021 02:01PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







