ममता बनर्जी सरकार के 43 मंत्रियों को सोमवार को शपथ दिलाने के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'अगर आपका वोट आपकी जान जाने या संपत्ति के नष्ट होने का कारण बनता है, अगर यह आगजनी का कारण बनता है तो फिर लोकतंत्र के खत्म होने का संकेत मिलता है.'
10 May 2021 02:01PM,by: Vikash Kumar
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को कोविड-19 से संक्रमित होने के लगभग 10 दिनों बाद, लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। जहा ऑक्सीजन लेवल गिर गया, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है. वहीं, आजम खान के बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला की हालत स्थिर बताई जा रही है.
10 May 2021 01:54PM,by: Vikash Kumar
रायपुर। संसाधनों से सम्पन्न केंद्र सरकार 18+ यूवाओ को मुफ्त टीका लगवाने के बजाए,राज्य सरकार के ख़रीदी पर टैक्स वसूल रही है। केंद्र सरकार से यह सवाल करने विनोद तिवारी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश में मौजूद भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह समेत 8 भाजपा सांसदों 2 राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय एवं श्री रामविचार नेताम को पत्र भेजा है।साथ ही टीकाकरण पर मुख्यमंत्री जी से चर्चा करने वाले प्रतिनिधि मंडल के सदस्य नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक विधायक श्री ब्रजमोहन अग्रवाल अजय चंद्राकर को भी पत्र भेजा है
10 May 2021 01:42PM,by: Vikash Kumar
एक फरवरी 2021 को बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैड बैंक बनाने की घोषणा की थी। बैड बैंक को ही ARC या असेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी कहते हैं।माना जा रहा है कि जून तक बैड बैंक अपना काम शुरू कर देगा। इंडियन बैंकिंग सेक्टर के लिए यह अच्छी खबर है क्योंकि ARC बैंकों के बैड लोन को खरीदता है और अपने तरीके से रिकवरी करता है। बैड बैंक बेचने के कारण बैंकों का बैलेंसशीट क्लिन हो जाता है और उसके लिए नए सिरे से लोन बांटना, बिजनेस करना आसाान होता है।
10 May 2021 01:02PM,by: Imran Khan
कोरोना संक्रमण के चलते अगर आपके परिवार का कोई सदस्य अस्पताल में भर्ती है, तो कोविड केयर सेंटर या अस्पताल में आपको एंट्री नहीं मिलेगी. कोरोना गाइडलाइनों के चलते ऐसे में, परिवार को चिंता यही होती है कि उसका मरीज़ किस हालत में है. रायपुर स्मार्ट सिटी की टेक्निकल टीम ने जो नयी व्यवस्था शुरू की है, उसके ज़रिये अब परिवार अपने परिजन मरीज़ को लाइव स्ट्रीमिंग के ज़रिए देख सकेंगे.
10 May 2021 12:43PM,by: Vikash Kumar
ममता बनर्जी सरकार ने कहा कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए हमने धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सीमित संख्या के साथ अनुमति दी है। इन कार्यक्रमों में 50 लोगों से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं होंगे। मुस्लिम नेताओं के फैसले के अनुसार कोलकाता में ईद के मद्देनजर लोग एक साथ इकट्ठा नहीं होंगे।
10 May 2021 12:01PM,by: Vikash Kumar
पिछले वित्त वर्ष में 10 सरकारी बैंकों के कुल 2,118 ब्रांच हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं।एक आरटीआई रिप्लाई में इस बारे में जानकरी मिली है। इसमें सबसे ज्यादा संख्या में बैंक ऑफ बड़ौदा के ब्रांच हैं। वित्त वर्ष 2020- 21 के दौरान इस बैंक के 1,283 ब्रांच बंद हुए हैं। इनमें कुछ ब्रांच बंद न करके मर्ज कर दिए गए हैं।एक्टिविस्ट चंद्रशेखर गौड़ ने यह आरटीआई फाइल की थी।
10 May 2021 11:27AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







