बीजेपी प्रवक्ता मनीष शुक्ल कहते हैं, "पंचायत चुनाव के परिणाम बताते हैं कि जनता ने बीजेपी पर विश्वास दोहराया है। हमारे अधिकृत प्रत्याशियों के अतिरिक्त कई जगह निर्दलीय जीते हैं। वो भी हमारी विचारधारा के ही हैं। ज़िला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में हमारी विश्वसनीयता की परख हो जाएगी जब सभी 75 ज़िलों में अध्यक्ष पद पर हमारे उम्मीदवार जीतेंगे। कई लोग तो सभी सीटों पर प्रत्याशी भी नहीं उतार पाए थे, लेकिन अब वो भी बढ़- चढ़ कर दावा कर रहे हैं। पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सब दिख जाएगा। अयोध्या, वाराणसी, मथुरा में बीजेपी की हार
07 May 2021 02:05AM,by: Imran Khan
ग्वालियर एयरपोर्ट पर मध्यप्रदेश स्टेट प्लेन की क्रैश लेंडिंग हुई. यह हादसा उस समय हुआ जब प्लेन मध्यप्रदेश से ग्वालियर रेमडिसिविर इंजेक्शन लेकर आ रहा था. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात लैंडिंग के दौरान इंजन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण स्टेट प्लेन लैंडिंग के दौरान फिसल गया और प्लेन की क्रैश लैंडिंग करानी पड़ी. स्टेट प्लेन उड़ा रहे दोनों पायलेट जख्मी है. जिनका इलाज जयारोग्य चिकित्सालय में कराया गया. क्रैश लैंडिंग हादसे में सभी इंजेक्शन सुरक्षित हैं, उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है.
07 May 2021 02:03AM,by: Vikash Kumar
मेकाहारा हॉस्पिटल की स्टाफ नर्सों ने कोविड ड्यूटी के दौरान गड़बड़ी का आरोप लगाया है। नर्सों ने मेकाहारा के मैट्रन आफिसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही स्वास्थ्य संगठन ने इस संबंध में मेकाहारा अधीक्षक से शिकायत की है। शिकायत मे 50-60 नर्सिंग स्टाफ को संरक्षण देने का आरोप संगठन ने लगाया है।
06 May 2021 11:58PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 13,846 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 212 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 10,894 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
06 May 2021 03:51PM,by: Vikash Kumar
पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान पर अवैध संबंध होने का आरोप लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के पुलिस विभाग से रिटायर एक बुजुर्ग ने अपनी बहू के साथ अवैध संबंध होने का बड़ा आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने एक वीडियो भी शेयर किया है। पुलिस ने बुजुर्ग सैयद इब्राहिम और उसकी पत्नी के खिलाफ स्टेशन आकर आत्महत्या जाने की धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज किया है। मुसीबत में ईरफान पठान, किसने लगाया अवैध संबंध का आरोप.....
06 May 2021 03:30PM,by: Vikash Kumar
मध्यप्रदेश में कोरोना मरीज़ों का पॉजिटिविटी रेट को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू शनिवार 15 मई तक बढ़ा दिया गया है. प्रदेश में वीकएंड कर्फ्यू पहले से ही लागू होने के कारण इसकी अवधि 17 मई की सुबह 6 बजे तक रहेगी. शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया. उन्होंने अपने वर्च्युअल संबोधन में प्रदेश में कोरोना मरीज़ों का पॉजिटिविटी रेट घटने पर तसल्ली ज़ाहिर की. साथ ही कहा अभी भी संकट टला नहीं है. सबके सहयोग से ही कोरोना से निपटा जा सकता है.
06 May 2021 01:05PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






