अन्य

Generic placeholder image

कोलकाता। ममता बनर्जी आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले की खरदाह विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती है। इस सीट से टीएमसी के उम्मीद्वार काजल सिन्हा को 89 हजार 807 वोटों से जीत हासिल हुई है। काजल सिन्हा का कोरोना संक्रमण के चलते मौत होने के बाद यह सीट खाली हो चुकी है। जिसके बाद कार्यकर्ता यह कयास लगा रहे हैं कि ममता बनर्जी आने वाले छ: माह के भीतर खरदाह से चुनाव लड़ेगी। खरदाह के उम्मीद्वार काजल सिन्हा ने इस सीट से काफी बढ़त हासिल की है। इस सीट से चुनाव जीतने में ममता को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी को 213 व बीजेपी को 77 सीटों पर जीत हासिल हुई है। ममता बनर्जी अपनी तीसरी पारी के लिए 5 मई को शपथ ग्रहण करेगी। खबर है कि उसके साथ कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

04 May 2021 12:34PM,
by: Vikash Kumar