देश में कोरोना महामारी तेजी से बढ़ रही है, लोगों को संक्रमण में महामारी को कुछ लोग अवसर के रूप में देख रहे है। अस्पतालों में चिकित्सा संसाधनों की कमी है। इलाज कराने के लिए बेड नहीं मिल पा रहे हैं. तो वहीं पुणे से एक ऐसा मामला आया है जहां पर कोविड पेशेंट से वेंटिलेटर बेड के लिए एक लाख रुपये वसूले गए। इस मामले में तीन डॉक्टर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। वेंटिलेटर बेड का मनमाना चार्ज, तीन डॉक्टर गिरफ्तार
04 May 2021 09:47AM,by: Vikash Kumar
सीएम जयराम की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सरकार कुछ और बंदिशें लगा सकती है। साथ ही प्रदेश के जिलों में कोरोना से पैदा हुए हालत पर चर्चा हो सकती है। इसके पूर्व मंगलवार को सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई है, इस बैठक का जिम्मा संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज को सौंपा गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
04 May 2021 08:46AM,by: Vikash Kumar
बिल्डर-मकान खरीदार मामलों के लिए पश्चिम बंगाल में RERA की जगह लागू किए गए स्थानीय कानून को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि समवर्ती सूची के मामलों में संसद से बने कानून को प्राथमिकता दी जाती है. पश्चिम बंगाल में एक समानांतर कानून लाने की कोई जरूरत नहीं थी. कोर्ट ने यह भी माना है कि राज्य का कानून WBHIRA, केंद्रीय कानून RERA की कॉपी कर बनाया गया है.
04 May 2021 08:44AM,by: Vikash Kumar
रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ी चूक बिना कोरोना टेस्ट सर्टिफिकेट के पैसेंजर हवाई सेवा का इस्तेमाल कर रहे। केंद्र एवं छग शासन का साफ गाइड लाइन की धज्जियां उड़ रही है। गाइड लाइन के अनुसार जब भी कोई यात्री जहां से यात्रा की शुरूआत करेगा तो कोरोना की जांच कराना जरूरी है। इधर, एयर इंडिया फ्लाइट के कर्मचारियों और अधिकारियों को यात्रा की शुरूआत करने से पहले पैसेंजर के कोविड टेस्ट का जांच करना था। लेकिन उन्होंने बिना ही यात्रा करने की परिमिशन दे दी।
04 May 2021 08:25AM,by: Vikash Kumar
कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. ट्विटर ने बताया है कि उन्होंने इस प्लेटफॉर्म के नियमों का उल्लंघन किया है. बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद इस अभिनेत्री ने कुछ विवादित ट्वीट्स किए थे. कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, यह थी वजह
04 May 2021 07:51AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





