गुवाहटी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की आखिरी चरण की वोटिंग समाप्त होने के बाद सबको दो मई का इंतेजार रहेगा। असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मतदान प्रक्रिया पहले ही संपन्न हो चुकी है जिनके नतीजे दो मई को आने हैं, लेकिन उससे पहले सभी की नजरें फिलहाल एग्जिट पोल पर टिकी हैं। आज बंगाल में अंतिम चरण की वोटिंग समाप्त होने के बाद शाम साढ़े सात बजे एग्जिट पोल के रुझान आने शुरू हो जाएंगे। असम में तीन चरणों में वोटिंग हुई थी और अंतिम चरण छह अप्रैल को था।
29 Apr 2021 03:58PM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना वायरस की चपेट में आए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कोरोना महामारी पर जीत हासिल कर ली है। कोरोना संक्रमित होने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। आज गुरुवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह 19 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे, तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।
29 Apr 2021 02:48PM,by: Vikash Kumar
दिल्ली के बिजवासन इलाके में एक ट्रांसफार्मर में विस्फोट हुआ जिससे उसकी आग नजदीक की दो झुग्गियों में फैल गई। जिससे घरों में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से गुरुवार तड़के एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में से चार नाबालिग हैं। सिलेंडर विस्फोट में कमलेश (37), उसकी पत्नी बुधानी (32), उनकी 16 और 12 साल की दो बेटियों तथा छह और तीन साल के दो बेटों की मौत हो गई। गैस सिलेंडर फटने से माता- पिता सहित चार बच्चों की दर्दनाक मौत
29 Apr 2021 02:25PM,by: Vikash Kumar
कोरोना की दूसरी लहर के बीच बिगड़ते हालात की समीक्षा के लिए कल पीएम नरेंद्र मोदी कल शुक्रवार सुबह 11 बजे कैबिनेट मीटिंग करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी बीते कुछ दिनों से लगातार हाई-लेवल मीटिंग कर कोरोना की स्थिति को संभालने के लिए फैसले कर रहे हैं। ऐसी ही एक बैठक में बुधवार को कई बड़े निर्णय लिए गए हैं।
29 Apr 2021 01:49PM,by: Vikash Kumar
दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में जमानत मिल चुके राजद सुप्रीमो लालू यादव शुक्रवार को जेल से बाहर आ सकते हैं। बार काउंसिल आफ इंडिया के एक आदेश से उन्हें बड़ी राहत मिली है। कोर्ट में वकीलों के प्रवेश पर लगी रोक हटने से लालू समते कई ऐसे लोगों के लिए अच्छी खबर है जिन्हें जमानत दी जा चुकी है। आदेश की प्रति सभी राज्यों को भेज दी गई है। गुरुवार को लालू यादव ने बेल बांड भर दिया है। साथ ही दस लाख रुपये की राशि में जमा कराई है। सबकुछ ठीक रहा तो लालू शुक्रवार को कस्टडी से बाहर आ सकते हैं। लालू अभी दिल्ली एम्स में एडमिट है जहां उनका इलाज चल रहा है।
29 Apr 2021 01:04PM,by: Vikash Kumar
रायपुर। कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण 1 मई से होने वाले 18+ लोगों का वैक्सीनेशन को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस नेतओं के बीच घमासान मचा हुआ है। विपक्ष केने नेतातिपक्ष धरमलाल कौशिक ने संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के बयान पर पलटवार किया है। नेता प्रतिपक्ष कौ शिक ने कहा है कि 'हम प्रधानमंत्री को कोई पत्र नहीं लिखेंगे' जब हमें लगेगा तो जरुर लिखेंगे। इससे पहले संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा था कि छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेसन के लिए वैक्सीन की कमी को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखें और राज्य को जल्द ही वैक्सीन दिलाएं।
29 Apr 2021 01:03PM,by: Vikash Kumar
रायपुर। नगर निगम द्वारा कोरोना से मृत लोगों के अंतिम संस्कार के लिए जोन 6 कमिश्नरी अंतर्गत सरजू बांदा श्मशान घाट में लकड़ियों और कंडो का इंतजाम किया गया था। यहां दाह संस्कार के लिए रखे ट्रक में लकड़ी और गोबर के कंडे व लकड़ियों में बुधवार की रात अचानक आग लग गई। अंतिम संस्कार के लिए रखी लकड़ी और गोबर के कंडे में अचानक लगी आग
29 Apr 2021 11:56AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



