रायपुर। कांकेर और महासमुंद में भी 30 अप्रैल से कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की सुविधा प्रारंभ हो जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव 30 अप्रैल को सवेरे 11 बजे इन दोनों जिला मुख्यालयों में वायरोलॉजी लैब का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे। दो नए आरटीपीसीआर लैब के शुरू हो जाने से प्रदेश में रोजाना आरटीपीसीआर जांच की संख्या बढ़ने के साथ ही लोगों को रिपोर्ट भी जल्दी मिलने लगेगी।
30 Apr 2021 03:41AM,by: Vikash Kumar
भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू)के नेता राकेश टिकैत ने गुरुवार को कहा कि तीन विवादित कृषि कानूनों पर किसान संघ केंद्र सरकार के साथ बात करने को तैयार हैं, लेकिन चर्चा इन कानूनों को रद्द करने को लेकर होगी। हरियाणा के भिवानी जिले के प्रेम नगर गांव में किसान पंचायत को संबोधित करते हुए टिकैत ने कहा कि किसानों को अपना आंदोलन लंबे समय तक जारी रखना है लेकिन वे निश्चित रूप से बिना जीते अपने घर नहीं जाएंगे।
30 Apr 2021 02:53AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा की प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुश्री अनुसुईया उइके के दिशानिर्देशानुसार रेडक्रास संचालन के लिए प्रबंध समिति में नए सदस्य नामांकित किये गए हैं। समिति में प्रदेश में रेडक्रॉस गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त नए सदस्यों को नामांकित किया गया है।
राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. पुखराज बाफना जिला राजनांदगांव, श्री अनुपम जोफर कांकेर, श्री करताराम गुप्ता जिला सरगुजा (अम्बिकापुर), डॉ. प्रदीप जैन बालोद, कुमारी आर. पुष्पा जिला दंतेवाड़ा, डॉ. प्रभात पाण्डेय जिला दुर्ग, डॉ. संजय अग्रवाल जिला कोरबा, श्री रामायण प्रसाद आदित्य जिला जांजगीर-चांपा, डॉ. ए.के. श्रीवास्तव जिला कबीरधाम, श्री अशोकगिरी गोस्वामी जिला महासमुंद, श्री सौरभ सक्सेना जिला बिलासपुर, श्री प्रदीप कुमार साहू जिला धमतरी, श्री बंसत कुमार गुप्ता जिला बलरामपुर, श्री रजनीश गर्ग जिला सूरजपुर, श्री उत्कर्ष तिवारी जिला मुंगेली, डॉ. धर्मवीर बघेल जिला बलोदाबाजार-भाटापारा, सुश्री सोनल ध्रुव जिला कोण्डागांव, श्री भुजवल सिंह जिला नारायणपुर, श्री बाल्मिक दुबे जिला कोरिया, श्री शाश्वत सिंह जिला सुकमा, डॉ. तुकराम कुंवर जिला बीजापुर, डॉ. के.के. सोनी जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही का नाम समिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
30 Apr 2021 02:27AM, by: Babuaa Desk
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 15,003 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 191 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 14,717 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
29 Apr 2021 05:07PM,by: Vikash Kumar
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में राज्य में कोरोना महामारी से निपटने के लिए सभी संभागों के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की और आवश्यक सुझाव लिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई इस चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री की अपील पर समस्त औद्योगिक संस्थानों द्वारा कोरोना को हराने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि कोरोना संकट की इस घड़ी में उद्योगों का सामाजिक सरोकार सराहनीय है।इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा सुकमा से तथा प्रमुख सचिव उद्योग श्री मनोज पिंगुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए सभी औद्योगिक परिसर तथा खदान संयंत्र के आसपास के गांवों में सघन रूप से जनजागरूकता का अभियान चलाया जाए। इसके तहत समस्त औद्योगिक संगठनों को वहां कार्यरत कर्मचारियों तथा श्रमिकों सहित लोगों को कोरोना की दवाईयों के किट का वितरण तत्परता से कराए जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना के लक्षण दिखते ही अगर व्यक्ति दवा का सेवन प्रारंभ कर दें तो वह बढ़ नही पाता है और गंभीर हालात जैसे स्थिति का सामना करना नही पड़ता है। इससे बीमारी के अकस्मात् रूप से बढ़ने तथा रोकने में काफी मदद मिलती है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने चर्चा करते हुए सभी औद्योगिक संगठनों को अपने-अपने संस्थान में कोविड-19 के गाईड लाईन का शत- प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के लिए विशेष जोर दिया। इसी तरह उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी संस्थानों में वैक्सीनेशन के कार्य को भी शीघ्रता से पूर्ण कराए जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने में शासन-प्रशासन के साथ सभी वर्ग के लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने इनमें औद्योगिक संगठनों से सतत रूप से मिल रहे सहयोग की भी सराहना की।
मुख्यमंत्री श्री बघेल से चर्चा के दौरान विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों सर्वश्री के.के. झा, रामभगत अग्रवाल, नरेन्द्र गोयल, कमल सारडा, अतुल साहू, बी.एल.अग्रवाल, हरीश केडिया, अश्विन गर्ग, संजय अग्रवाल, अशोक सुराना, प्रदीप टंडन तथा मनोज अग्रवाल आदि ने अपने-अपने संस्थान में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए कैम्प लगाने में शासन से सहयोग का आग्रह किया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री बघेल को उनके द्वारा अपने-अपने संस्थान में शासन के दिशा-निर्देशों तथा कोविड अनुकूल व्यवहार के शत-प्रतिशत पालन सहित कोरोना संक्रमण के रोकथाम में हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू तथा मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी उपस्थित थे।
29 Apr 2021 03:58PM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






