महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 985 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को राज्य में संक्रमण के 63,309 नए मामले रिपोर्ट हुए। हालांकि 61,181 लोग संक्रमण के बाद ठीक भी हुए हैं। राज्य में अब तक 44,73,394 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना: महाराष्ट्र में एक दिन में क़रीब एक हज़ार लोगों की मौत
29 Apr 2021 03:03AM,by: Imran Khan
मध्य प्रदेश सरकार ऑनलाइन क्लास को 1 महीने के लिए बंद करने के लिए आदेश जारी किया है। छात्रों में बढ़ रहे तनाव को देखते हुए 1 मई से 31 मई तक चलने वाली ऑनलाइन कक्षाओं को निलंबित कर दिया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने छात्रों और शिक्षकों को मानसिक तौर पर प्रभावित किया है। प्रदेश में 10वीं और 12वीं के छात्रों को छोड़कर सभी स्कूली छात्रों का ऑनलाइन क्लास पर रोक लगा दी गई है। बोर्ड क्लास की पढ़ाई नियमित रूप से चलती रहेगी।
28 Apr 2021 04:54PM,by: Vikash Kumar
रायपुर। प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में हवाई यात्रा से आने वाले सभी यात्रियों के लिए नया गाइडलाइन जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार सभी यात्रियों को आरटीपीसीआर कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया गया है। कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही बोर्डिंग पास दिया जायेगा और यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। यदि निगेटिव रिपोर्ट के बिना बोर्डिंग पास जारी हुआ, तो रायपुर एयरपोर्ट से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी होगी। नियमों का उल्लंघन किए जाने पर कार्रवाई भी की जा सकती है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आदेश जारी किया है। यह आदेश 4 मई 2021 से लागू होगी।
28 Apr 2021 04:33PM,by: Vikash Kumar
देश में कोरोना में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम केयर्स फंड से 1 लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर खरीदने की मंजूरी दे दी है। पीएम मोदी ने निर्देश दिए हैं कि ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर को जल्द से जल्द खरीद लेना चाहिए और जो राज्य ज्यादा मांग कर रहे हैं वहां इन्हें पहुंचाएं। इससे पहले सरकार ने पीएम केयर्स फंड से 500 नए पीएसए ऑक्सीजन प्लांट बनाने को मंजूरी दी थी।
28 Apr 2021 04:06PM,by: Vikash Kumar
दुर्ग। दुर्ग शहर युवा कांग्रेस द्वारा निरंतर लोगों को ऑक्सीजन पहुँचा कर सहयोग किया जा रहा है। दुर्ग शहर में जैसे ही जरूरतमंदों को ऑक्सीजन की आवश्यकता की जानकारी मिल रही है वैसे ही युवा कांग्रेस की टीम जरूरतमंद तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुँचा रही है। इतना ही नहीं सिलेंडर को मरीज के शयन कक्ष में फिट भी युवा कांग्रेस की टीम द्वारा ही किया जा रहा है।
28 Apr 2021 03:49PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




