अन्य

Generic placeholder image

बिहार,पश्चिम बंगाल समेत देश के विभिन्न राज्यों में सोमवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए।यह भूकंप सिक्किम-नेपाल बॉर्डर के पास आया था।नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रात 08:49 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 5.4 है।असम झारखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान,लोगों के चेहरे पर डर भी देखा गया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूकंप की वजह से होने वाले नुकसान के बारे में जायजा ले रहे हैं। सरकार के सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी सभी चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे हैं।उन्होंने बिहार,असम और सिक्किम के मुख्यमंत्री से बात कर ली है।

06 Apr 2021 02:36AM,
by: Imran Khan