अन्य

Generic placeholder image

सेंसेक्स 34 अंकों की बढ़त के साथ 47,785 पर, निफ्टी 15 अंक की तेजी के साथ 13,996.10 पर खुला। आज निफ्टी ने फिर 14 हजार का आंकड़ा पार किया है। कारोबार के दौरान बढ़ते हुए सेंसेक्स 47,916.56 तक और निफ्टी 14,028.90 तक पहुंच गया। शेयर बाजार ने नए साल का स्वागत हरे निशान के साथ किया है। हफ्ते के अंतिम दिन शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 34 अंकों की बढ़त के साथ 47785 पर खुला। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 15 अंक की तेजी के साथ 13,996.10 पर खुला। आज निफ्टी ने फिर 14 हजार का आंकड़ा पार किया है। कारोबार के दौरान बढ़ते हुए सेंसेक्स 47,946.66 तक और निफ्टी 14,033.85 तक पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में निफ्टी में करीब 903 शेयरों में तेजी और 249 में गिरावट देखी गयी।

01 Jan 2021 08:25AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

साल 2020 के अंतिम दिन भारतीय शेयर बाजार ने नया इतिहास बनाया है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। सेंसेक्स ने आज सुबह के कारोबार में 47865,56 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ है, निफ्टी भी पहली बार 14000 के पार गया है और 14010.15 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ है। 2020 में अबतक सेंसेक्स में 16 प्रतिशत से ज्यादा और निफ्टी में 15 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल आ चुका है। 31 दिसंबर 2019 को सेंसेक्स 41253 और निफ्टी 12168 पर बंद हुआ था। निफ्टी पर आज एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, अडानी पोर्ट्स, लार्सन एंड टूब्रो, डॉ रेड्डी, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, ओएनजीसी और इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी जा रही है। सेक्टर इंडेक्स की बात करें तो पार्मा और रियल्टी इंडेक्स में ज्यादा बढ़त है। शेयर बाजार में आई तेजी की वजह से बाजार में लिस्टेड कंपनियों के बाजार मूल्य में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार मूल्य 188 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

31 Dec 2020 09:04AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कोरोना के टीके को लेकर भारत में सभी जरूरी तैयारियां चल रही हैं और भारत में निर्मित टीका हर घर तक पहुंचे। इसके लिए कोशिशें अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा, साल 2020 में संक्रमण की निराशा थी, चिंताएं थी, चारों तरफ सवालिया निशान थे। लेकिन 2021 इलाज की आशा लेकर आ रहा है। वैक्सीन को लेकर भारत में हर जरूरी तैयारियां चल रही हैं।भारत में बना टीका तेजी से हर जरूरी घर तक पहुंचे, इसके लिए कोशिशें अंतिम चरणों में है। उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाने के लिए भारत की तैयारियां जोरों पर है। उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है बीते साल संक्रमण को रोकने के लिए हम ने जिस एकजुटता से प्रयास किए, उसी तरह टीकाकरण को सफल बनाने के लिए भी पूरा भारत एकजुटता से आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने एकजुटता के साथ उचित समय पर प्रभावी कदम उठाए और उसी का परिणाम है कि आज कोरोना के खलाफ लड़ाई में देश बहुत बेहतर स्थिति में हैं। उन्होंने कहा, "जिस देश में 130 करोड़ से ज्यादा लोग हों,घनी आबादी हों। वहां करीब एक करोड़ लोग इस बीमारी से लड़कर जीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुश्किल भरे इस साल ने दिखाया है कि भारत जब एकजुट होता है तो मुश्किल से मुश्किल संकट का सामना भी वह प्रभावी तरीके से कर सकता है। मोदी ने कहा कि साल 2020 को राजकोट एम्स जैसी एक नई स्वास्थ्य सुविधा के साथ विदाई देना इस साल की चुनौती को भी बताता है और नए साल की प्राथमिकता को भी दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने साल के अंतिम दिन कोरोना के खिलाफ लड़ाई में योगदान देने वाले देश के लाखों चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, सफाई कर्मियों,दवा दुकानों में काम करने वालों, और दूसरे फ्रंट लाइन कोरोना योद्धाओं को याद किया और उन्हें नमन किया जिन्होंने इसमें प्राण न्योछावर कर दिए। टीके को लेकर भारत में सभी जरूरी तैयारियां चल रही हैं'

31 Dec 2020 08:27AM,
by: Imran Khan