अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के 6 विधायकों को बीजेपी में शामिल कराने के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी से काफी नाराज हैं। पटना में जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन रविवार को पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने अरुणाचल समेत कई मुद्दों को लेकर बीजेपी के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की। बीजेपी पर इशारों-इशारों में हमला करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में उनके 7 विधायकों में से 6 विधायकों को अपनी पार्टी में मिला लिया। नीतीश कुमार ने एक बार फिर दोहराया कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनने की कोई भी लालसा नहीं थी। नीतीश ने कहा कि नतीजों के बाद उन्होंने बीजेपी से साफ कह दिया था कि जनता ने फैसला दे दिया है, कोई भी मुख्यमंत्री बने,चाहे तो बीजेपी का ही मुख्यमंत्री बने। नीतीश कुमार ने कहा, मेरी जरा भी इच्छा नहीं थी मुख्यमंत्री बनने की। मुझ पर दबाव डाला गया था तब मैंने मुख्यमंत्री पद का पदभार ग्रहण किया। कोई भी मुख्यमंत्री बने,।किसी का भी मुख्यमंत्री बना दिया जाए, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।क्ष नए पार्टी अध्यक्ष के ऐलान पर नीतीश कुमार ने कहा कि सोच समझकर और जानबूझकर आरसीपी सिंह को अध्यक्ष बनाया.।हम ज्यादा से ज्यादा काम कर सकें इसके लिए अध्यक्ष बनाया। अब पूरे तौर पर आरसीपी सिंह अध्यक्ष पद का काम देखेंगे।
28 Dec 2020 02:06AM,by: Imran Khan
गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के बाद पूर्वोत्तर के प्रमुख राज्य असम के दौरे पर हैं। रविवार सुबह शाह असम के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर पहुंचे। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा भी उनके साथ मौजूद थे। मां कामाख्या के दर्शन करने के बाद वे गुवाहाटी से मणिपुर रवाना होंगे। मणिपुर की राजधानी इम्फाल पहुंचकर अमित शाह कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
27 Dec 2020 10:05AM,by: Imran Khan
कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन की पहचान सबसे पहले लंदन, दक्षिण- पूर्वी ब्रिटेन और पूर्वी ब्रिटेन में हुई थी। ब्रिटेन के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार इन दिनों देश में कोरोना पॉज़िटिव हो रहे लोगों में दो-तिहाई संख्या नए वैरिएंट से संक्रमित लोगों की हो सकती है। हालाँकि ये एक अनुमान भर है। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट क्या है?
27 Dec 2020 03:05AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






