अन्य

Generic placeholder image

भारत ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर कल यानी शनिवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से एक दिन पहले ही अपनी Playing XI का ऐलान कर दिया है। इस मैच में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे। सबसे हैरान कर देने वाली बात ये रही कि केएल राहुल को शानदार फॉर्म में होने के बावजूद मेलबर्न टेस्ट में नहीं चुना गया। विराट की गैरमौजूदगी में केएल राहुल सबसे मजबूत बल्लेबाज साबित होते। शानदार फॉर्म के बावजूद मेलबर्न टेस्ट के लिए केएल राहुल को नजर अंदाज किया गया। सबसे हैरान कर देने वाली बात ये रही कि केएल राहुल को शानदार फॉर्म में होने के बावजूद मेलबर्न टेस्ट में नहीं चुना गया। विराट की गैरमौजूदगी में केएल राहुल सबसे मजबूत बल्लेबाज साबित होते। शानदार फॉर्म के बावजूद मेलबर्न टेस्ट के लिए केएल राहुल को नजर अंदाज किया गया। केएल राहुल को Playing XI में नहीं चुनने से सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। फैंस ने राहुल को मौका नहीं देने और हनुमा विहारी को टीम में बरकरार रखने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। भारतीय टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल,चेतेश्वर पुजारा (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज,

25 Dec 2020 12:17PM,
by: Imran Khan