पंजाब के गुरदासपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक परिवार के 3 लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के बेटे का आरोप है कि जब उसकी मां ने अपने भाई से पैसे मांगे तो मामा ने उनको जहर भेजकर कहा कि वह अपने परिवार के साथ आत्महत्या कर ले नहीं तो वह आकर उनके परिवार को मार देगा। दरअसल ये मामला गुरदासपुर के कस्बा धारीवाल का है। जहां बहन द्वारा आर्थिक मदद मांगने पर भाई ने आत्महत्या करने का सुझाव दे डाला। जिससे दुखी होकर बहन ने पहले सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर इंसाफ की मांग की। इसके बाद उसने अपनी 16 साल की बेटी और पति के साथ जहरीली दवाई निगल कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक महिला का नाम भारती शर्मा बताया जा रहा है। उनका अपने भाई प्रदीप शर्मा से पैसे का लेन-देन था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के बेटे कुनाल शर्मा ने बताया कि उनका अपने मामा के साथ पैसों का लेन-देन था। जब उसकी मां ने अपने भाई से पैसों को लेकर बात की तो उसके मामा ने उन्हें जहरीली दवाई भेज कर कहा कि वह जहरीली दवा निगल कर आत्महत्या कर ले नहीं तो वह सारे परिवार को मार देगा। तभी रात को परिवार के तीनों सदस्यों ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कर जहरीली दवा निगल कर आत्महत्या कर ली।
24 Dec 2020 07:17AM,by: Imran Khan
कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन के बीच, महाराष्ट्र के अमरावती में एक संतरा किसान ने आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि संतरे की बोली लगाने वाले व्यापारी ने ऐन वक्त पर उसकी फसल लेने से इनकार कर दिया था। जब किसान ने इसका विरोध किया,तो व्यापारी ने उसकी पिटाई कर दी। इससे दुखी किसान ने फांसी लगा ली। इस सदमे से किसान के छोटे भाई को हार्टअटैक आ गया,जिससे उसकी भी मौत हो गई। धोखे ने ली किसान की जान
24 Dec 2020 06:00AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




