अन्य

Generic placeholder image

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि रोहित शर्मा की चोट को लेकर भ्रम की स्थिति है और उनके पास चोट की स्थिति को लेकर पूरी सूचना नहीं है।उन्होंने साथ ही कहा कि उन्हें नहीं पता कि बाकी टीम के साथ रोहित ऑस्ट्रेलिया क्यों नहीं आए। आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले वनडे से पूर्व मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कोहली ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में हुई चयन समिति की बैठक से पहले रोहित को अनुपलब्ध बताया गया था। कोहली ने कहा,चयन समिति की बैठक से पहले हमें ई-मेल मिला था कि वह उपलब्ध नहीं हैं। इसमें कहा गया कि उन्हें आईपीएल के दौरान चोट लगी। इसमें कहा गया कि उन्हें चोट से संबंधित जानकारियां दी गई हैं और वह समझ गए हैं और वह अनुपलब्ध रहेंगे, कोहली ने कहा,इसके बाद वह (रोहित) आईपीएल में खेले और हम सभी ने सोचा कि वह ऑस्ट्रेलिया जाने वाली फ्लाइट में होंगे और हमें कोई सूचना नहीं थी कि वह हमारे साथ यात्रा क्यों नहीं कर रहे। कोई सूचना नहीं थी। स्पष्टता की कमी थी।हम इंतजार कर रहे हैं। पैर की मांसपेशियों में चोट से उबर रहे रोहित बेंगलुरू की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA)में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और उन्हें अब भी पूर्ण मैच फिटनेस हासिल करने में तीन हफ्ते लगेंगे। अब 11 दिसंबर को रोहित का फिटनेस टेस्ट होना है। विराट ने कहा,ऋद्धिमान साहा यहां रिहैब कर रहे हैं और हम उनके चोट से उबरने की स्थिति से अवगत हैं। हम इस बात से अवगत हैं कि वह फिट होने की राह पर हैं और इससे सीरीज खेलने के लिए उनके पास समय होगा।' उन्होंने कहा, 'यही बात ईशांत और रोहित के साथ होती तथा उन्हें फिट होने का मौका मिलता। इससे वे टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध रहते,लेकिन फिलहाल इस चीज को लेकर कुछ ज्यादा ही अनिश्चितता है कि वे इसमें खेलने जा रहे हैं कि नहीं,इससे निश्वित रूप से उन्हें फिटनेस हासिल करने में मदद मिलती। साथ ही वे साहा की तरह ही टीम के साथ रहते और फिटनेस हासिल करते।

27 Nov 2020 04:07AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

किसान अब पानीपत पहुंच चुके हैं और आज की रात किसान पानीपत में ही रुकेंगे और कल फिर किसान दिल्ली का रुख अख्तियार करेंगे। इस बात की जानकारी खुद भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने दी। उन्होंने कहा कि अब किसानों का मकसद सिर्फ और सिर्फ दिल्ली पहुंचना है और हर हाल में दिल्ली पहुंचा जाएगा। किसान दिल्ली का रुख किसी भी कीमत पर करना चाहते हैं. वहीं दूसरी ओर पुलिस-प्रशासन उन्हें रोकने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि अब किसानों का मकसद सिर्फ और सिर्फ दिल्ली पहुंचना है और हर हाल में दिल्ली पहुंचा जाएगा. किसान मोर्चा हरियाणा का संगठन जिसकी अध्यक्षता गुरनाम सिंह चढूनी कर रहे हैं पानीपत टोल पर डटा हुआ है।उन्होंने कहा कि रास्ते में प्रशासन का काफी अमला लगा हुआ है। हम उसे तोड़ पाएंगे या नहीं, ये तो नहीं कह सकते लेकिन दिल्ली जरूर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हलदाना बॉर्डर पर जो हमें रोकने के लिए खुदाई की गई है। हम पुराने जमाने से सुनते थे कि राजा किले से मोर्चे बनाते थे और किले के बाहर खुदाई करके पानी छोड़ देते थे, ताकि दुश्मन की फौज वहां तक नहीं पहुंचे. अब वही प्रथा किसानों के लिए आजमाई जा रही है। अब उन्हें उस खुदाई में पानी छोड़ देना चाहिए, लेकिन हम बता देना चाहते हैं कि देश का किसान कभी नहीं रुकता। उन्होंने कहा कि जवान समुद्र पर पुल बना सकते हैं तो दिल्ली पहुंचना क्या चीज है।

27 Nov 2020 04:00AM,
by: Imran Khan