अन्य

Generic placeholder image

आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढ़ा ने कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा के मुख्यमंत्री हैं. भाजपा से सांठगांठ के साथ वे किसानों के आंदोलन को रोकने के लिए काम कर रहे हैं। आप विधायक ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर और मोदी जी मिलकर किसानों के आंदोलन को खत्म कराना चाहते हैं। कैप्टन अमरिंदर और पीएम मोदी की दोस्ती जगजाहिर है,रोजाना फोन पर बात और हर महीने मुलाकात लम्बे समय से चला आ रहा है। विधायक राघव चड्ढ़ा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर जिस भाजपा का साथ दे रहे हैं,उस भाजपा ने किसानों पर लाठी चलवाईआंसू गैस के गोले चलवाए उनके एक मंत्री ने किसानों को गुंडा कहा। आप विधायक ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर ने खुद क्यों नहीं किसानों के आंदोलन को लीड किया. अगर किसी राज्य का मुख्यमंत्री किसानों को लेकर दिल्ली आता, तो क्या भाजपा की मजाल थी कि आंसू गैस और वाटर कैनन चलवाती। कैप्टन अमरिंदर ने किसानों को लीड क्यों नहीं किया- राघव चड्ढ़ा

29 Nov 2020 12:27PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

महामारी के दौर में कोरोना वैक्सीन को संजीवनी कहा जा रहा है,लेकिन क्या संजीवनी आने के बाद पूरी दुनिया को कोरोना से मुक्ति मिल जाएगी। क्या मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की बाध्यता खत्म हो जाएगी।क्या वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा? ये ऐसे सवाल हैं जिसका जवाब जानना जरूरी है। वैक्सीन लगने से वातवरण में मौजूद वायरस खत्म नहीं होंगे। वैक्सीन सिर्फ वायरस से आपका बचाव करेगी और अभी तक किसी भी वैक्सीन ने वायरस से सौ फीसदी बचाव का दावा नहीं किया है। ना ही ये बताया है कि वैक्सीन का असर कब तक रहेगा ऐसे में वैक्सीन के बाद भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना सभी के लिए जरूरी होगा। क्या वैक्सीन लगने के बाद कोरोना नहीं होगा ?

29 Nov 2020 03:02AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में जिस तरह से चुनाव के दौरान पोलिंग बूथ बनते हैं उसी तरह से वैक्सीन के लिए बूथ बनाने का प्लान है।पोलिंग बूथ की तरह टीमों का गठन होगा। ब्लॉक लेवल पर रणनीति तैयार की जाएगी। सरकारी और निजी डॉक्टरों को इस अभियान की विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी।साथ ही जनभागीदारी के लिए प्रयास के साथ-साथ उन्हें जरूरी प्रशिक्षण दिया जाएगा। टीकाकरण को लेकर अलग- अलग तबकों में तरह- तरह की भ्रांतियां रहती हैं।इसलिए सरकार पहले से ही राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को इस दिशा में जागरुकता अभियान चलाने के लिए कह चुकी है। इसके अलावा वैक्सीन के किसी दुष्प्रभाव से निपटने के लिए भी राज्यों को तैयार रहने को कहा गया है। किसी एलर्जिक रिएक्शन की स्थिति से निपटने के लिए राज्यों को मेडिकल सिस्टम दुरस्त रखने के लिए कहा गया है। देश में ऐसे बंटेगी वैक्सीन

29 Nov 2020 02:40AM,
by: Imran Khan