चक्रवाती तूफान निवार की रफ्तार कमजोर पड़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस तूफान की कैटेगरी अब "बहुत भीषण चक्रवाती तूफान" से "भीषण चक्रवाती तूफान"हो गई है। इसके साथ चक्रवात की गति भी कम हो गई है। रात 2.30 बजे तक इस चक्रवात की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा से 110 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के मुताबिक ये चक्रवाती तूफान उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ता रहेगा और आगे जाकर कमजोर पड़ जाएगा। चक्रवाती तूफान अपडेट - कमजोर पड़ी निवार की रफ्तार
26 Nov 2020 02:41AM,by: Imran Khan
चक्रवाती तूफान निवार पुदुचेरी में समुद्र तट से टकरा चुका है। 25 नवंबर की रात 11.30 बजे से लेकर 26 नंवबर को रात 2.30 बजे तक निवार का लैंडफॉल हुआ।इसके बाद इसका रफ्तार कम होता जा रहा है। अब इसकी कैटेगरी severe cyclonic storm की है। पुदुचेरी से आगे अब हवा की रफ्तार कम होकर 65 से 75 किलोमीटर प्रतिघंटा रह जाएगी। हालांकि इस तूफान ने तमिलनाडु और पुदुचेरी में काफी नुकसान पहुंचाया है। रात होने की वजह से प्रभावित क्षेत्रों की सही तस्वीरें नहीं आ पा रही है। चक्रवाती तूफान अपडेट - बारिश-तूफान ने ठप की जिंदगी
26 Nov 2020 02:41AM,by: Imran Khan
चक्रवाती तूफान निवार आधी रात बाद तमिलनाडु और पुदुचेरी में समुद्र तट से टकराया। इस दौरान तेज बारिश हुई और हवाएं चली। तेज हवा के झोंके और जबरदस्त बारिश का दौर चेन्नई और कुड्डलोर, महाबलीपुरम समेत कई शहरों में जारी है। पुदुचेरी में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु के कुड्डलोर में 25 नवंबर को सुबह साढ़े 8 बजे से 26 नवंबर के रात 1.30 बजे तक पुदुचेरी में 225 एमएम और कुड्डलोर में 244 एमएम बारिश दर्ज की गई है। तमिलनाडु में एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
26 Nov 2020 02:41AM,by: Imran Khan
विजय सिन्हा लखीसराय सीट से विधायक हैं। इस सीट पर वो इस बार लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं। 2015 में जब आरजेडी और जेडीयू ने मिलकर चुनाव लड़ा को उस स्थिति में भी विजय सिन्हा का दबदबा लखीसराय में कायम रहा और उन्होंने बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की। विजय सिन्हा ने जेडीयू के रामानंद मंडल को हराया था। विपक्ष के भारी हंगामे के बीच बिहार विधानसभा को नया स्पीकर मिल गया है. एनडीए उम्मीदवार के रूप में उतरे भारतीय जनता पार्टी के विधायक विजय कुमार सिन्हा स्पीकर चुन लिए गए हैं. उनके सामने महागठबंधन ने आरजेडी विधायक अवध बिहारी सिंह को उतारा था. विजय सिन्हा के पक्ष में 126 वोट पड़े। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष की कुर्सी संभालने वाले विजय सिन्हा पहले बीजेपी विधायक हैं।इससे पहले कभी भी बीजेपी के खाते में विधानसभा स्पीकर की सीट नहीं गई है. लेकिन इस बार पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन कर पूरे राज्य की सियासत के समीकरण बदल दिए हैं। विजय सिन्हा लखीसराय सीट से विधायक हैं. इस सीट पर वो इस बार लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं. 2015 में जब आरजेडी और जेडीयू ने मिलकर चुनाव लड़ा तो उस स्थिति में भी विजय सिन्हा का दबदबा लखीसराय में कायम रहा और उन्होंने बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की. विजय सिन्हा ने जेडीयू के रामानंद मंडल को हराया था। मौजूदा चुनाव में विजय सिन्हा के सामने महागठबंधन उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस के अमरेश कुमार थे. अमरेश कुमार को विजय सिन्हा ने 10 हजार से मतों के अंतर से चुनाव हराया। विजय सिन्हा का जन्म 5 जून 1967 को हुआ था. उन्होंने बेगूसराय के सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था. उन्होंने 1989 में ये डिप्लोमा हासिल किया था। विधायक के साथ-साथ विजय सिन्हा को सरकार का भी अनुभव है. पिछली नीतीश कुमार सरकार में वो श्रम संसाधन मंत्री रहे हैं. विजय सिन्हा भूमिहार जाति से आते हैं।ऐसे में उनको विधानसभा स्पीकर की जिम्मेदारी मिलने को सामाजिक समीकरण को संतुलित करने के तौर पर भी देखा जा रहा है। राज्य में प्रवक्ता के अलावा संगठन में भी विजय सिन्हा कई स्तर पर काम कर चुके हैं। इस बार बीजेपी ने जहां चुनावी नतीजों में सबको चौंकाते हुए जेडीयू से काफी ज्यादा सीटें हासिल की हैं वहीं सरकार में भी उसने दबदबा बनाए रखा है। वादे के मुताबिक, सीएम पद जरूर नीतीश कुमार को दिया गया है,लेकिन बीजेपी ने तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को अपने खाते से डिप्टी सीएम बनवाकर भी सबको हैरान किया. सुशील मोदी की जगह नए चेहरों को तरजीह दी गई।विधानसभा स्पीकर के पद पर भी ऐसा ही देखने को मिला. नंद किशोर यादव जैसे दिग्गज नेता इस पद की रेस में माने जा रहे थे। लेकिन अंतत: विजय सिन्हा के नाम पर मुहर लगी और इस तरह विजय सिन्हा के रूप में बीजेपी को पहली बार बिहार विधानसभा अध्यक्ष का पद मिल गया।
25 Nov 2020 08:33AM,by: Imran Khan
सुशील मोदी की ओर से जो ऑडियो जारी किया गया है, उसमें लालू यादव की ओर से बीजेपी विधायक को कहा जा रहा है कि वो स्पीकर के चुनाव के वक्त अनुपस्थित हो। बोल दो कि कोरोना हो गया है।जवाब में बीजेपी विधायक की ओर से कहा गया है कि वो पार्टी में हैं, ऐसे में दिक्कत होगी। सुशील मोदी द्वारा जारी ऑडियो में लालू यादव विधायक से कहते नजर आ रहे हैं कि वो उनका साथ दें तो मंत्री बनाएंगे। (बता दें कि ये ऑडियो बीजेपी की ओर से जारी किया गया है, babuaa.com इसकी पुष्टि नहीं करता है) सुशील मोदी द्वारा जारी ऑडियो में क्या है?
25 Nov 2020 06:37AM,by: Imran Khan
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। सुशील मोदी ने दावा किया है कि लालू यादव ने जेल से ही भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक को फोन कर उनके साथ आने का लालच दिया। बिहार विधानसभा में स्पीकर पद के लिए चुनाव होना है, उससे पहले ये सियासी हलचल तेज हो गई है। सुशील मोदी की ओर से ऑडियो जारी कर दावा किया गया है कि लालू यादव ने जेल से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ललन पासवान को फोन किया,मंत्री पद का लालच दिया और उनके साथ आने को कहा। लल्लन पासवान बिहार की पीरपैंती विधानसभा सीट से विधायक हैं।
25 Nov 2020 06:31AM,by: Imran Khan
दिग्विजय सिंह ने कहा कि कोई भी कितना ही गुस्सा हो कर जाए अहमद पटेल में यह क्षमता थी वे उसे संतुष्ट कर ही भेजते थे। मीडिया से दूर, पर कांग्रेस के हर फैसले में शामिल, कड़वी बात भी बेहद मीठे शब्दों में कहना उनसे सीख सकता था।कांग्रेस पार्टी उनका योगदान कभी भी नहीं भुला सकता,अहमद भाई अमर रहें,
25 Nov 2020 03:13AM,by: Imran Khan
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी अहमद पटेल के निधन पर शोक जताया है।प्रियंका गांधी ने कहा है कि अहमद पटेल न सिर्फ बुद्धिमान और अनुभवी साथी थे जिनके पास मैं हमेशा सलाह और सहयोग के लिए जाती थी,बल्कि वो एक मित्र के भी समान थे, जो हमलोगों के साथ विश्वसनीय साथी के तौर पर खड़े रहे। उनका निधन एक गहरा खाली स्थान छोड़ गया है। उनकी आत्मा को शांति मिले। अहमद पटेल का निधन एक गहरा खाली स्थान छोड़ गया- प्रियंका
25 Nov 2020 03:13AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









