बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्र में उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल ने महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। केंद्रीय मंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि अगले दो तीन महीनों में राज्य में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। परभणी शहर में औरंगाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव प्रचार के दौरान उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल की भविष्यवाणी महाराष्ट्र की सियासत में सुर्खियां बटोर रही है। विधान परिषद चुनाव प्रचार के दौरान रावसाहेब दानवे ने कार्यकर्ताओं से कहा,"यह मत समझो कि राज्य में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी" आपको साफ-साफ बता रहा हूं आने वाले दो-तीन महीने में महाराष्ट्र में हमारी सरकार बनने जा रही है और आप लोग इसे याद रखिएगा। रावसाहेब दानवे ने अपने प्लान का ज्यादा खुलासा नहीं किया। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि राज्य में सरकार कैसे बनेगी यह मैं आपको नहीं बताऊंगा,यह उन्हें बताऊंगा वो भी सरकार स्थापित करने के बाद। रावसाहेब ने कहा कि हम तो सिर्फ इंतजार कर रहे हैं मौजूदा चुनाव खत्म हो जाए। बीजेपी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि विधान परिषद में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव हमारे कार्यकर्ताओं को पूरे दमखम के साथ लड़ना चाहिए। और यही सोच कर लड़ना चाहिए कि आने वाले कुछ ही महीनों में महाराष्ट्र में हमारी ही सरकार बनने जा रही है। इस चुनाव में हमारा ही प्रत्याशी जीतना चाहिए विधान परिषद पर भाजपा का ही बहुमत होना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे तीनों प्रतिद्वंदी एक साथ भाजपा के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर गए हैं। इन तीनों राजनीतिक दलों को एक दूसरे पर बिल्कुल भरोसा नहीं है।
24 Nov 2020 07:34AM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जानकारी दी कि उन्होंने एक टास्क फोर्स का गठन किया है,जो राज्य में कोविड वैक्सीन के वितरण पर काम कर रही है।इसके अलावा वो सीरम इंस्टीट्यूट के अदार पूनावाला के संपर्क में भी बने हुए हैं। पीएम बैठक अपडेट - वैक्सीन वितरण पर उद्धव ने दी जानकारी
24 Nov 2020 07:32AM,by: Imran Khan
58 वर्षीय ब्लिंकेन ने बराक ओबामा प्रशासन के दौरान उप विदेश मंत्री उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) के तौर पर कार्य किया है। वह बाइडन के 2020 के राष्ट्रपति अभियान के लिए एक विदेश नीति सलाहकार भी हैं। एंटनी ब्लिंकेन ने कहा है कि वे अपने काम को मिशन की तरह लेंगे और पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे। एक दूसरी अहम नियुक्ति में बाइडेन ने जेक सुलिवन को अपना राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है। जेक सुलिवन ने अपनी नियुक्ति के बाद पहली प्रतिक्रिया में कहा कि जो बाइडेन ने उन्हें सिखाया है कि सरकार के सर्वोच्च स्तर पर देश की सुरक्षा कैसे की जाती है,उन्होंने कहा कि बतौर NSA वो हर वो काम करेंगे जिससे उनका देश सुरक्षित रहे।
24 Nov 2020 07:32AM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना पर बैठक जारी है।इस बैठक में अमित शाह भी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय की ओर से बैठक की तस्वीरें जारी की गई हैं। मुख्यमंत्रियों संग पीएम की बैठक जारी, शाह भी साथ
24 Nov 2020 06:50AM,by: Imran Khan
अपने पिता के निधन के बावजूद परिवार से दूर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कड़ी सीरीज की तैयारी में कप्तान विराट कोहली की "मजबूत बनने" की सलाह ने उनकी काफी मदद की। अपने पिता के निधन के बावजूद परिवार से दूर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कड़ी सीरीज की तैयारी में कप्तान विराट कोहली की ‘मजबूत बनने’ की सलाह ने उनकी काफी मदद की. कोहली भी पेशेवर जिम्मेदारियों को निभाते हुए निजी त्रासदी का सामना कर चुके हैं। कोहली 2007 में जब किशोर थे, तब रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान उनके पिता का निधन हो गया था, लेकिन उन्होंने अगले दिन मैदान पर वापसी करते हुए दिल्ली की ओर से 97 रनों की शानदार पारी खेली। सिराज के पिता मोहम्मद गौस का पिछले हफ्ते फेफड़ों से जुड़ी बीमारी के कारण हैदराबाद में निधन हो गया। वह 53 साल के थे।भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने सिराज को स्वदेश लौटने का विकल्प दिया था, लेकिन इस तेज गेंदबाज ने राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने का फैसला किया। 26 साल के सिराज ने यहां भारतीय टीम के ट्रेनिंग सत्र के इतर कहा "विराट भाई ने कहा कि मियां तनाव मत लो और मजबूत बनो। तुम्हारे पिता चाहते थे कि तुम भारत के लिए खेलो। इसलिए ऐसा करो और तनाव मत लो। सिराज से कोहली ने कहा- मियां तनाव मत लो और मजबूत बनो
24 Nov 2020 05:51AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

