केरल हाई कोर्ट ने अवैध धार्मिक और प्रार्थना स्थलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए इन्हें बंद करने का आदेश दिया है। जस्टिस पीवी कुन्हीकृष्णन की पीठ ने नूरुल इस्लाम संगम की याचिका का निपटारा करते हुए यह आदेश दिया। याचिका में मलप्पुरम जिले के नीलांबुर के पास एक गांव में व्यावसायिक इमारत को मस्जिद में बदलने की मांग की गई थी। केरल में अस्पतालों से तीन गुना से ज्यादा पूजास्थल हैं।
27 Aug 2022 01:21AM,by: Imran Khan
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार यानी आज 27 अगस्त को तेलंगाना दौरे पर रहेंगे। करीब तीन बजे वारंगल के हनमकोंडा में भद्रकाली माता मंदिर जाएंगे। इसके बाद तेलंगाना शहीदों के परिवारों से मिलेंगे। शाम 4.10 बजे प्रजा संग्राम यात्रा के तीसरे चरण के तहत हनमकोंडा के आर्ट्स कॉलेज मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जेपी नड्डा का तेलंगाना दौरा, प्रमुख हस्तियों से करेंगे मुलाकात
27 Aug 2022 01:21AM,by: Imran Khan
एक संसदीय पैनल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी ट्विटर पर उपयोगकर्ता डेटा की गोपनीयता, उल्लंघनों की संभावना और जाटको नाम के एक पूर्व कर्मचारी द्वारा लगाए गए अनियमितताओं के आरोपों सहित कई मुद्दों पर सवाल उठाया. माना जाता है कि टेक कंपनी के अधिकारियों की टीम ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व वाली सूचना और प्रौद्योगिकी के लिए स्थायी समिति को बताया कि यह सख्त डेटा सुरक्षा मानदंडों का पालन करती है और इसके अधिकांश कर्मचारियों के पास उपयोगकर्ता डेटा तक पहुंच नहीं है.
27 Aug 2022 01:20AM,by: Imran Khan
भारतीय फुटबॉल के लिए एक अच्छी खबर आई है. फीफा ने भारतीय फुटबॉल संघ के बैन हटा लिया है. अब भारत में महिला अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्डकप खेले जाने का रास्ता भी साफ हो गया है. इससे पहले फीफा ने यह कहकर बैन लगााया था कि ऑल इंडिया फुटबॉल फैडरेशन में किसी तीसरे पक्ष का दखल नहीं हो सकता, जबकि भारत फुटबॉल में कोर्ट की बनाई हुई कमेटी काम कर रही थी.
27 Aug 2022 01:20AM,by: Imran Khan
मऊ की सदर सीट से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को बृहस्पतिवार को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। शनिवार को महानगर थाने की पुलिस टीम गाजीपुर जाएगी, जहां विधायक के पुश्तैनी गांव मोहम्मदाबाद थाने के यूसुफपुर दर्जी टोला में डुगडुगी पिटवाकर भगोड़ा घोषित करने का नोटिस चस्पा करेगी।
27 Aug 2022 01:20AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









