अन्य

Generic placeholder image

गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से 51 साल के रिश्ते खत्म हो गए हैं। उन्होंने आज सोनिया गांधी को लिखे 5 पन्नों के लंबे पत्र में कांग्रेस के सभी पदों को छोड़ने और प्राथमिक सदस्यता तक से इस्तीफा दे दिया। उनके इस फैसले का असर जम्मू-कश्मीर कांग्रेस में भी दिखा है। उनके समर्थन में राज्य के 5 पूर्व विधायकों ने भी कांग्रेस छोड़ दी है। इन नेताओं में जीएम सरूरी, हाजी अब्दुल राशिद, मोहम्मद अमीर भट, गुलजार अहमद वानी और चौधरी मोहम्मद इकराम शामिल हैं। जीएम सरूरी ने कहा कि अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ही अकेले रहे गए हैं। इन नेताओं के अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री आरएस छिब ने भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। गुलाम नबी के समर्थन में कांग्रेस से 'आजाद' हुए कई और नेता

26 Aug 2022 12:02PM,
by: Imran Khan