अन्य

Generic placeholder image

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को होने वाले एशिया कप  मैच पर सभी की नजरें हैं. लेकिन, पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम  ने दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों से इसे महज एक क्रिकेट मैच की तरह लेने का आग्रह किया है. एशिया कप 2022 , 27 अगस्त से शुरू होगा और अगले दिन खिताब की प्रबल दावेदार भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी. अकरम ने एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, सभी की नजरें इसी मैच पर लगी है क्योंकि लोगों को इन दोनों टीमों को आपस में खेलते देखने की आदत नहीं है लिहाजा उन्हें इस मैच का इंतजार है. अकरम बोले, भारत और पाक मैच को एक आम क्रिकेट मुकाबले की तरह लें

25 Aug 2022 01:16AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा ने यूएस ओपन 2022 से अपना नाम वापस ले लिया है. कोहनी में चोट की वजह से सानिया ने ये फ़ैसला किया है. सानिया मिर्ज़ा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "अच्छी ख़बर नहीं है. दो सप्ताह पहले कनाडा में खेलते समय मेरी कोहनी में चोट लगी थी. कल जब तक मैंने स्कैन नहीं कराया था, तब तक ये नहीं जानती थी कि चोट इतनी बुरी है. बदकिस्मती से मेरे टेंडन (हड्डियों और पेशियों को जोड़ने वाले टिशू) टूट गए हैं. मैं कुछ सप्ताह तक खेल नहीं सकती और मैंने यूएस ओपन से नाम वापस ले लिया है. ये बहुत ख़राब टाइमिंग है और इससे मेरे रिटायरमेंट प्लान में भी बदलाव होगा. मैं आपको जल्द जानकारी दूँगी."

24 Aug 2022 02:46AM,
by: Imran Khan